[ad_1]
Last Updated:
IND vs SA 5th T20I Live Cricket Score Updates: सूर्यकुमार यादव की नजरें पांचवां टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी टी20 मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडि…और पढ़ें
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 लाइव क्रिकेट स्कोर स्कोर अपडेट्स.
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें पांचवें और आखिरी टी20 मैच में आमने सामने हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में टॉस शाम 6:30 बजे होगा. भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1से आगे है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजर सीरीज जीतने पर है. अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मैच को जीतकर भारत पांच मैचों की सीरीज 3-1 से जीत सकता है. हालांकि सूर्यकुमार की फॉर्म में आज वापसी होती है या नहीं, देखना दिलचस्प होगा. चौथा टी20 मैच लखनउ में खेला जाना था लेकिन घने कोहरे की वजह से मुकाबला नहीं खेला जा सका.
शुभमन गिल के पांचवें T20 के लिए उपलब्ध होने के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है. भारतीय उप-कप्तान को लखनऊ मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी. इस बीच, जसप्रीत बुमराह के लौटने की संभावना है.
शिवम दुबे ने अपनी बॉलिंग के बारे में कहा कि जब मैं बॉलिंग करता था, तो मुझे नहीं पता था कि कब, कैसे और क्या करना है. जैसे ही गौतम (गंभीर) और सूर्या ने मेरा साथ दिया और मुझे बताया कि मैं यह कर सकता हूं, मैंने खुद को उस स्थिति में डाला. मुझे एहसास हुआ कि मैं मुश्किल हालात में भी बॉलिंग कर सकता हूं.
भारत की संभावित एकादश: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
दक्षिण अफ्रीका संभावित एकादश: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी/ओटनील बार्टमैन.
December 19, 202518:12 IST
IND vs SA 5th T20I, Live Cricket Score: बुमराह को आज क्या दिया जाएगा आराम
IND vs SA 5th T20I Live Cricket Score Updates: जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से धर्मशाला में तीसरा T20I नहीं खेल पाए थे, लेकिन चौथे T20I के लिए टीम के साथ लखनऊ गए थे, जो बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था. अब जब वह टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं, तो उम्मीद है कि बुमराह अहमदाबाद में पांचवें और आखिरी T20I में खेलेंगे. यह भी नहीं भूलना चाहिए कि वह मोटेरा के लोकल हीरो हैं.
December 19, 202518:10 IST
IND vs SA 5th T20I, Live Cricket Score: टी20 सीरीज जीत की दहलीज पर भारत
IND vs SA 5th T20I Live Cricket Score Updates: भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज जीत की दहलीज पर है. टीम इंडिया अहमदाबाद टी20 जीतने के साथ सीरीज अपने नाम कर लेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. मेजबान टीम इंडिया का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड बढ़िया है.
December 19, 202518:08 IST
IND vs SA 5th T20I, Live Cricket Score: सूर्यकुमार के बल्ले से रन देखना चाहते हैं वरुण एरॉन
IND vs SA 5th T20I Live Cricket Score Updates: वरुण एरॉन ने सूर्यकुमार यादव को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव रन बनाने पर फोकस करेंगे क्योंकि उन्हें सच में कुछ रनों की जरूरत है. अगर सूर्यकुमार यादव रन बनाते हैं, तो उनके कॉन्फिडेंस में बहुत बड़ा बदलाव आएगा क्योंकि काफी समय से उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं, और शुभमन गिल के बल्ले से भी नहीं.’
December 19, 202518:06 IST
IND vs SA 5th T20I, Live Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश
IND vs SA 5th T20I Live Cricket Score Updates: दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी/ओटनील बार्टमैन.
December 19, 202518:04 IST
IND vs SA 5th T20I, Live Cricket Score: संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में होगी वापसी!
IND vs SA 5th T20I Live Cricket Score Updates: भारतीय टीम में शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को मौका मिलना तय है. भारत की संभावित एकादश: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
December 19, 202518:00 IST
नमस्कार
न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का अंतिम टी20 मैच अब से कुछ ही देर बाद शुरू होने वाला है. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
[ad_2]
Source link