Headlines

IND vs SA Lucknow Smog AQI: मास्क लगाकर उतरे हार्दिक पंड्या, स्मॉग और घटिया AQI के चलते लखनऊ टी-20 में नहीं हो पाया टॉस

[ad_1]

लखनऊ: स्मॉग और घने कोहरे के चलते भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जाने वाले चौथे टी-20 में आधे घंटे बाद भी टॉस नहीं हो पाया. भारतीय समयानुसार टॉस शाम साढ़े छह बजे और पहली गेंद सात बजे फेंकी जानी थी, लेकिन सारा शेड्यूल गड़बड़ हो गया. अब अगला मुआयना शाम आठ बजे होगा. यानी मैच में एक घंटे की देरी हो चुकी है.

इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मास्क पहने नजर आए. लखनऊ में मौजूदा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 490 (खतरनाक स्तर) है. ऐसे हालात में खेल खेलना घातक साबित हो सकता है.

लखनऊ में कोहरे और स्मॉग के चलते मैच में देरी

सर्दियों में देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में मैच कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दौरा और कार्यक्रम समिति के फैसले पर निश्चित रूप से सवाल उठ रहे हैं.

भारत VS साउथ अफ्रीका मैच में कोहरे के चलते देरी

शुभमन गिल इंजरी के चलते सीरीज से बाहर
इस बीच खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मैच नहीं खेल सकेंगे. समझा जाता है कि गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी और उनकी तुरंत रिकवरी के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं. गिल की जगह संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

भारत साउथ अफ्रीका मैच कोहरे के चलते देर

भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, एनटी तिलक वर्मा, शाहबाज अहमद, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर.

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, लूथो सिपाम्ला, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, कोर्बिन बॉश, केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *