Headlines

IND-WMN U19 vs SA-WMN U19, Final: खिताब से एक कदम दूर भारत, फाइनल में किस टीम से टक्कर

[ad_1]

Last Updated:

U19 Women T20 World Cup India vs South Africa Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा.भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया जबकि साउथ अफ्रीका ने ऑस…और पढ़ें

U19 Women T20 World Cup: खिताब से एक कदम दूर भारत, फाइनल में किस टीम से टक्कर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप का फइनल रविवार को खेला जाएगा.

हाइलाइट्स

  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविववार को फाइनल खेला जाएगा
  • साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई
  • भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से पराजित किया

नई दिल्ली. भारत ने अजेय रहते हुए आईससी महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. खिताबी मुकाबले में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा . दोनों टीमें दो फरवरी को कुआलालंपुर में टकराएंगी. भारत ने एकतरफा सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी. साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार विश्व कप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. भारत ने बाएं हाथ की स्पिनरों पारुनिका सिसोदिया (21/3) और वैष्णवी शर्मा (23/3) की फिरकी के जादू से इंग्लैंड को 8 विकेट पर 113 रन पर रोक दिया. फिर ओपनर जी त्रिशा (35 रन) और जी कमालिनी (नाबाद 56 रन) की पारियों के दम पर 15 ओवर में 1 विकेट पर 117 रन बनाकर जीत दर्ज की.

त्रिशा ने आक्रामक शुरुआत की जिससे भारत ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 44 रन बनाए. कमालिनी को किस्मत का भी साथ मिला जब इंग्लैंड की कप्तान एबिगेल नोरग्रोव ने तेज गेंदबाज अमु सुरेनकुमार की गेंद पर उनका कैच टपका दिया. कमालिनी के साथ 60 रन की साझेदारी करने के बाद त्रिशा को बाएं हाथ की स्पिनर फोबे ब्रेट ने बोल्ड किया. कमालिनी ने इसके बाद सानिका चाल्के (नाबाद 11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया.

IND vs ENG 4th T20 LIVE SCORE: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, 3 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

3 कप्तान नर्वस 90s के शिकार… क्रिकेट जगत में हाहाकार, 66 सेंचुरी जड़ चुका दिग्गज भी रहा बदकिस्मत

इससे पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने लगातार स्वीप और पैडल शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए. ऐसे शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड होने वाली छह में से पांच बल्लेबाज शामिल थीं. इंग्लैंड ने चौथे ओवर तक बिना विकेट खोए 37 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. पारुनिका ने जेमिमा स्पेंस (09) को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई. मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं पारुनिका ने कहा, ‘मैंने एक ही जगह पर गेंदबाजी की और गेंद को अपना काम करने दिया. इससे मुझे मदद मिलती है. मुझे नई चीजों को आजमाने के लिए अपने सामने एक बल्लेबाज की जरूरत थी. फाइनल में खेलना हमारी इच्छा थी और हम सभी के लिए यही लक्ष्य है.’

ट्रूडी जॉनसन (00) स्वीप खेलने वाली पहली खिलाड़ी थीं जो पारुनिका की गेंद पर बोल्ड हुईं. डेविना पेरिन (45 रन) और नोरग्रोव (30 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड ने 10 ओवर में दो विकेट पर 73 रन बनाए. इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने अंतिम 10 ओवरों में लगातार स्वीप शॉट खेलकर विकेट गंवाए और इस दौरान टीम केवल 40 रन ही बना सकी और उसने छह विकेट खो दिए. नोरग्रोव, पेरिन, चार्लोट स्टब्स (04) और कैटी जोन्स (00) ने खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाए.
इंग्लैंड ने 16वें ओवर में तीन विकेट खोए और पूरी पारी लड़खड़ा गई. स्टब्स के अलावा प्रिशा थानावाला और चार्लोट लैम्बर्ट ने तीन गेंद के अंतराल में आउट हो गए जिससे इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 92 रन हो गया. आखिरी चार ओवरों में निचले क्रम की बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई लेकिन ये रन नाकाफी थे.

homecricket

U19 Women T20 World Cup: खिताब से एक कदम दूर भारत, फाइनल में किस टीम से टक्कर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *