[ad_1]
Last Updated:
India beat South Africa 3rd T20I highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में दमदार वापसी करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को सिर्फ 118 रनों का टारगेट दिया था.
भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को हरायाधर्मशाला: अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की तूफानी बैटिंग से टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 20 ओवर में 117 रन बनाकर सिमट गई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 15.5 ओवर में 120 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
टीम इंडिया के लिए सिर्फ 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत की. अभिषेक शर्मा ने तो पारी की पहली गेंद पर सिक्स के साथ अपना खाता खोला था. अभिषेक पारी में टीम इंडिया के लिए 18 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके भी लगाए. वहीं पहले टी20 में फ्लॉप रहने वाले उप कप्तान गिल ने धर्मशाला में संभलकर बल्लेबाजी की और 28 गेंद रन रनों की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी पारी में गिल ने कुल 5 चौके भी लगाए. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि सूर्यकुमार यादव ने 12 रन बनाकर आउट हुए. वहीं आखिर में शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे.
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी रही खराब
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बहुत ही खराब रही. हालत ये थी कि मेहमान टीम ने सिर्फ 7 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए. पतझड़ की तरह गिरते विकेट के बीच साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ कप्तान एडेन मार्करम की क्रीज पर टिक पाए. मार्करम अपनी टीम के लिए 46 गेंद में 61 रनों की पारी खेली. मार्करम के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए डोनोवन फरेरा (20) और एनरिक नोर्किया (12) ने ही दहाई के आंकड़े में रन बना पाए.
वहीं गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 13 रन देकर दो जबकि वरुण चक्रवर्ती ने इतने ही ओवर में 11 रन देकर दो सफलता हासिल की. इसके अलावा हर्षित राणा ने 34 रन पर दो जबकि कुलदीप यादव ने दो ओवर में 12 रन पर दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भी एक-एक सफलता हासिल की.
पहले ओवर से विकेट गिरना हो गया शुरू
भारत के खिलाफ बल्लेबाजी में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले ओवर से विकेट गंवाना शुरू कर दिया. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप ने पहले ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (शून्य) तो वहीं राणा ने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (एक) को एलबीडबल्यू कर एक रन पर साउथ अफ्रीका को शुरुआती दो झटके दिए. टीम अभी इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि राणा की गेंद को डेवाल्ड ब्रेविस (दो) विकेटों पर खेल गए.
कप्तान एडेन मार्करम ने दूसरे छोर से राणा के खिलाफ दो चौके लगाए जिससे टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट पर 30 रन बनाए. पंड्या ने अपने शुरुआती ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (नौ) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किए. वह इसके साथ ही खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link