Headlines

India To Announce T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, मुंबई में चुने जाएंगे खिलाड़ी

[ad_1]

Last Updated:

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान! मुंबई में होगा खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसलाT20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान! मुंबई में होगा खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला

नई दिल्ली. अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम कैसी होगी इस सवाल का जवाब फैंस को इसी महीने के आखिर में मिल सकता है. भारतीय सीनियर पुरुष टीम चयन समिति शनिवार, 20 दिसंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों का ऐलान करेगी. यह जानकारी स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट में दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक यह बैठक मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में होगी. इसमें टी20 विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम को फाइनल किया जाएगा. मुख्य एजेंडा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा. चयन समिति निरंतरता को प्राथमिकता देती दिख रही है, ऐसे में न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम लगभग टी20 वर्ल्ड कप की टीम जैसी ही होगी. टीम में किसी बड़े बदलाव या चौंकाने वाले नाम की उम्मीद नहीं है.

आईसीसी को पहले 15 सदस्यीय टीम भेजनी होगी, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बदलाव किए जा सकते हैं. इससे टीम मैनेजमेंट को चोट या फॉर्म में बदलाव के चलते लचीलापन मिलता है. भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज की मेजबानी करेगा, जो रविवार, 11 जनवरी से शनिवार, 31 जनवरी तक खेली जाएगी.

भारत मौजूदा चैंपियन है और 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ अपना अभियान की शुरुआत करेगा. इसके बाद टीम 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगी. इसके बाद ग्रुप स्टेज का अगला मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा. ग्रुप ए के आखिरी मैच में भारत 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स से भिड़ेगा. शेड्यूल तय हो चुका है, लेकिन कप्तानी और फॉर्म को लेकर चर्चाएं जारी हैं. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव लगातार खराब बल्लेबाजी फॉर्म के चलते सवालों के घेरे में हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान! मुंबई में होगा खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *