[ad_1]
IND U19 vs MAL U19 Live Cricket Score, U19 Asia Cup 2025 Updates: भारतीय टीम अंडर 19 एशिया कप में अपने धमाकेदार खेल को जारी रखने अपने तीसरे मुकाबले में खेलने उतरी. मेजबान यूएई और चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराने के बाद टीम का मुकाबला मलेशिया से दुबई के द सेवन्स स्टेडियम में हो रहा है. मलेशिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में आज दो बदलाव किए हैं. जबकि मलेशिया की टीम भी बदलाव के साथ ही उतरी.
वैभव ने 25 गेंद में ठोकी फिफ्टी
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वैसे तो वैभव की इमेज के हिसाब से इसे स्लो फिफ्टी ही कही जाएगी. आज 14 साल के इस राइजिंग स्टार ने हर गेंद को मारने की अपनी रणनीति पर बदलाव करते हुए, समझदारी भरा खेल दिखाया है.
तूफानी शुरुआत के बाद कप्तान आयुष आउट
भारतीय टीम को मलेशिया के खिलाफ तूफानी शुरुआत दिलाने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे अपना विकेट गंवा बैठे. पहले ओवर में 14 रन लगाने के बाद उन्होंने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट सस्ते में दे दिया. नागिनेश्वर सथनकुमारन की बॉल पर मलेशिया के कप्तान डियाज पात्रो ने पीछे की तरफ दौड़ लगाकर बाउंड्री के करीब शानदार कैच लपका, आयुष 7 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हुए.
भारत की प्लेइंग इलेवन
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, उद्धव मोहन, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह.
मलेशिया की प्लेइंग इलेवन
अजीब वाजदी, मोहम्मद हारिल (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिज अफनान, डियाज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलीफ, मुहम्मद अकरम, हम्जा पांगी, मुहम्मद फथुल मुइन, नागिनेश्वर सथनकुमारन, जाश्विन कृष्णमूर्ति, मुहम्मद नुरहानीफ.
भारत U-19 और मलेशिया U-19 का ACC U19 एशिया कप 2025 का मैच भारत में टीवी पर कब और कहां देखें?
भारत U-19 और मलेशिया U-19 के बीच ACC अंडर-19 मेन्स एशिया कप 2025 का मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. मैच सुबह 10:30 बजे IST से शुरू होगा.
भारत में ACC U19 एशिया कप 2025 में भारत U-19 और मलेशिया U-19 का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
भारत U-19 बनाम मलेशिया U-19 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
टीमें
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उदव मोहन, आरोन जॉर्ज.
मलेशिया: अजीब वाजदी, मोहम्मद हैरिल (विकेटकीपर), मोहम्मद हरिज अफनान, दीआज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलीफ, मुहम्मद अक्रम, हम्जा पांगी, मुहम्मद फाथुल मुइन, एन सथनकुमारन, जाश्विन कृष्णमूर्ति, मुहम्मद नुरहनीफ, स्याकिर इज्जुद्दीन, अहमद तर्मिमी, चे जमान, मुहद अफिनिद.
[ad_2]
Source link