Headlines

IPL 2025: मुंबई इंडिंयस की नई जर्सी का पहला लुक आया सामने, हार्दिक ने दिया खास मैसेज, देखें वीडियो

[ad_1]

Last Updated:

मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी की पहली झलक दिखा दी है. हार्दिक ने इसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की टीम के साथ मुंबई की गौरवशाली विरासत को बनाए रखने का वादा किया गया.

मुंबई इंडिंयस की नई जर्सी का पहला लुक आया सामने, हार्दिक ने दिया खास मैसेज

मुंबई इंडिंयस की नई जर्सी का पहला लुक आया सामने.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी आधिकारिक आईपीएल 2025 (IPL 2025) जर्सी का अनावरण कर दिया है. जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या ने फैंस को खास संदेश भी दिया है. हार्दिक ने इसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की टीम के साथ मुंबई की गौरवशाली विरासत को बनाए रखने का वादा किया गया.

दिल से संदेश देते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, “प्यारे पल्टन, 2025 हमारे लिए विरासत को वहां ले जाने का अवसर है, जहां इसका हक है. नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनकर हम मुंबई की तरह खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे. यह सिर्फ हमारी जर्सी नहीं ह. यह आपसे एक वादा है. चला भेटू, वानखेड़े ला (चलो वानखेड़े में मिलते हैं)!”

जर्सी में मुंबई इंडियंस के सार का प्रतीक नीला और सुनहरा रंग बरकरार रखा गया है. नीला रंग भरोसे, आत्मविश्वास और टीम की असीम क्षमता का प्रतीक है, जबकि सुनहरा गौरव, उपलब्धि और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रतीक है. यह टीम के निडर क्रिकेट को जारी रखने का वादा भी करता है. अगर आपको यह जर्सी खरीदनी है तो हमारी पलटन MI शॉप पर सीजन की जर्सी खरीद सकती है. इसकी कीमत 4,999 रुपये से 2,499 रुपये के बीच है.

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई का स्क्वॉड- जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रेयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर.

homecricket

मुंबई इंडिंयस की नई जर्सी का पहला लुक आया सामने, हार्दिक ने दिया खास मैसेज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *