[ad_1]
Last Updated:
IPL 2025 में पांच-पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले से करने वाली है. मगर इस मैच में हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएंगे.
ओपनिंग मैच में हार्दिक पंड्या बैन के चलते नहीं खेल पाएंगे.
हाइलाइट्स
- IPL 2025: 23 मार्च को मुंबई खेलेगी अपना पहला मैच
- चेन्नई सुपरकिंग्स से पहले मैच में नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या
- मजबूरी में रोहित शर्मा का सहारा ले सकती है मुंबई इंडियंस
नई दिल्ली: IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था. तब इस फैसले का जमकर विरोध हुआ था. पांच बार की चैंपियन टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी. मगर अब लगता है कि 22 मार्च से शुरू होने वाले नए सीजन के ओपनिंग मैच में हार्दिक की जगह रोहित शर्मा कप्तानी कर सकते हैं. इस फैसले के पीछे फ्रैंचाइजी की एक बड़ी मजबूरी भी है.
23 मार्च को मुंबई का पहला मैच
दरअसल, रविवार की शाम आईपीएल के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया. ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच 22 मार्च को ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. इसके अगले दिन यानी 23 मार्च को आईपीएल का ‘एल क्लासिको’ होगा, जिसमें चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टक्कर होगी.
यहां देखें IPL का पूरा शेड्यूल
हार्दिक पर एक मैच का बैन
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएंगे. पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. बीसीसीआई ने पिछले साल एक विज्ञप्ति में कहा था कि यह उनकी टीम का उस सीजन का तीसरा ओवर-रेट अपराध था, इसलिए पंड्या पर यह जुर्माना लगाया गया.
हार्दिक की जगह रोहित ही क्यों?
ऐसे में हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंप सकती है. रोहित की कप्तानी में MI ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल फाइनल में CSK को तीन बार हराया है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसका 20-17 का शानदार रिकॉर्ड है.
IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना क्यों तय! शेड्यूल आते ही मिली खुशखबरी
सूर्या भी मजबूत विकल्प
अगर रोहित शर्मा कप्तानी संभालने से इनकार करते हैं तो मुंबई इंडियंस के पास सूर्यकुमार यादव जैसा मजबूत विकल्प भी मौजूद है. भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्या ने 16 अप्रैल 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुए मैच में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी कप्तानी की शुरुआत की थी. दूसरी ओर रोहित को पहली बार 2013 के मिड सीजन में कैप्टेंसी सौंपी गई थी, जिसके बाद 2023 तक वह कुल 158 मैच में फ्रैंचाइजी का नेतृत्व कर चुके हैं.
New Delhi,Delhi
February 17, 2025, 11:51 IST
[ad_2]
Source link