Headlines

IPL 2025: 27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत को अब समझ आएगा प्रेशर! LSG में नहीं चलेगा दिल्ली वाला एटिट्यूड

[ad_1]

Last Updated:

IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को टीम का कप्तान नियुक्त किया था. ऋषभ पंत के अलावा टीम में मिचेल मार्श, मार्करम, डेविड मिलर, आकाश दीप, आवेश खान सरीखे खिलाड़ी हैं.

27cr लेने वाले पंत को अब समझ आएगा प्रेशर! LSG में नहीं चलेगा पुराना एटिट्यूड

ऋषभ पंत को अब जिम्मेदारी से IPL में खेलना होगा.

हाइलाइट्स

  • LSG अपने घरेलू मैदान पर कुल सात मैच खेलेगी
  • ऋषभ पर पहले से ज्यादा दबाव और जिम्मेदारी होगी
  • LSG के पास मिलर, मार्करम, मार्श जैसे खिलाड़ीॉ

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर लखनऊवासियों के सिर चढ़कर बोलेगा. 22 मार्च को शुरू हो रहे आईपीएल के अगले सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) अपने घरेलू मैदान पर सात मुकाबले खेलेगी. टीम को ऋषभ पंत के रूप में नया कप्तान मिल चुका है. मेगा ऑक्शन में टीम के मालिक संजीव गोयनका ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बनने के साथ-साथ पंत को अपने खेल में भी निखार लाना होगा.

सात घरेलू मैच खेलेगी LSG
एलएसजी की ओर से यहां जारी एक बयान के मुताबिक पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी एलएसजी अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सात घरेलू मैच खेलेगी. इनमें से मुंबई इंडियंस (एमआई), चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले भी शामिल हैं.

IPL 2025: हार्दिक पंड्या नहीं रोहित शर्मा करेंगे MI की कप्तानी! बुरी तरह फंसी मुंबई इंडियंस

किस-किस दिन लखनऊ के मैच?
पहली बार लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी कर रहे भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की अगुवाई वाली एलएसजी लखनऊ में अपना पहला मुकाबला आगामी एक अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी. इसके अलावा चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस से, 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से, 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, नौ मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर दो-दो हाथ करेगी.

LSG के पास मजबूत टीम
बयान के मुताबिक लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर जहीर खान ने कहा, ‘ऋषभ पंत की कप्तानी के साथ टीम के पास डेविड मिलर, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, मयंक यादव, आवेश खान और रवि बिश्नोई जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं. एलएसजी निश्चित रूप से आईपीएल खिताब की प्रबल दावेदार है. क्रिकेट प्रेमियों के प्यार और समर्थन से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे.’

homecricket

27cr लेने वाले पंत को अब समझ आएगा प्रेशर! LSG में नहीं चलेगा पुराना एटिट्यूड

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *