Headlines

IPL 2025 Full Schedule: 22 मार्च को KKR और RCB के बीच ओपनिंग मैच, 25 मई को फाइनल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

[ad_1]

Last Updated:

IPL 2025 full schedule introduced: इंतजार की घड़िया खत्म हुई. आईपीएल 2025 के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा 16 फरवरी को कर दी गई.

IPL 2025 का शेड्यूल: 22 मार्च को KKR और RCB के बीच ओपनिंग मैच, 25 मई को फाइनल

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

हाइलाइट्स

  • IPL 2025 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान
  • 22 मार्च को KKR और RCB के बीच ओपनिंग मैच
  • फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से कोलकाता में होगा. बीसीसीआई ने रविवार को 18वें सीजन के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी. ओपनिंग मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा. 10 टीम के बीच 13 शहरों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे.

23 मार्च को IPL का एल क्लासिको
आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी यानी चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर 23 मार्च को चेन्नई में होगी. पंजाब किंग्स के चार होम मैच मुल्लांपुर और तीन धर्मशाला में होंगे. 20 मई को क्वालीफायर-1 और 21 मई को एलिमिनेटर-2 हैदराबाद में होगा. 23 मई को क्वालीफायर 2 और 25 मई को फाइनल मुकाबला कोलकाता में होगा.


मेगा ऑक्शन के बाद बदल गई सारी टीमें

इस सीजन से सभी टीम नए कलेवर में दिखेगी। ऋषभ पंत अब दिल्ली की जगह लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी करेंगे तो केकेआर के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर अब पंजाब किंग्स के नए कैप्टन बन चुके हैं. दरअसल, आईपीएल 2025 के लिए साल 2024 के अंत में मेगा ऑक्शन किया गया था. सऊदी अरब के जेद्दा में हुए इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीम ने अपने चुनिंदा प्लेयर्स को रिटेन भी किया था. बाद में दो दिन तक चले मेगा नीलामी में कुल 182 खिलाड़ियों पर 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए. ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये देकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बनाया तो श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़ रुपये) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) पर भी भारी बोली लगी.

टाइटल डिफेंड करने उतरेगी केकेआर
आपको मालूम होगा कि आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में हराते हुए अपना तीसरा खिताब जीता था. गौतम गंभीर की मेंटॉरशिप और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने 2014 के बाद अपनी दूसरी और कुल तीसरी ट्रॉफी उठाई थी.

homecricket

IPL 2025 का शेड्यूल: 22 मार्च को KKR और RCB के बीच ओपनिंग मैच, 25 मई को फाइनल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *