Headlines

IPL 2026 Auction List Announced: 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ियों का नाम आईपीएल मिनी ऑक्शन में शामिल

[ad_1]

Last Updated:

IPL 2026 Auction List Announced: इंडियन प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में 350 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ियों को नाम शामिल हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 64.3 करोड़ रुपये है. ऑक्शन अबू धाबी में होगा.

आईपीएल की ऑक्शन लिस्ट जारी: कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ियों का सलेक्शनआईपीएल की नीलामी लिस्ट जारी: 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ियों का चयन

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से उन खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. अबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. कुल 350 खिलाड़ियों को फाइनल लिस्ट में जगह मिली है. दुनियाभर के 1355 खिलाड़ियों ने इस मिनी ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. अंतिम सूची में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीमों के साथ करार करने की उम्मीद कर रहे हैं.

इस बार सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है. इस कैटेगरी में 40 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, मथीशा पथिराना, डेविड मिलर, रचिन रवींद्र, स्टीव स्मिथ जैसे नाम शामिल हैं. 9 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में नाम दर्ज कराया है जबकि सिर्फ चार खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये रखा है. 1 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 17 खिलाड़ी उपलब्ध हैं और 42 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है.

50 लाख रुपये के ब्रैकेट में चार खिलाड़ी हैं, जबकि 40 लाख रुपये के ब्रैकेट में 7 खिलाड़ी हैं. सबसे ज्यादा 227 शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों ने खुद को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है. इस सूची में ज्यादातर अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनमें 224 भारत से और 14 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

IPL मिनी ऑक्शन में 35 नए खिलाड़ियों में कितने भारतीय और कितने विदेशी शामिल, देखिए पूरी लिस्ट
कुल 10 फ्रेंचाइजी 77 उपलब्ध स्लॉट्स के लिए बोली लगाएंगी, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं. नीलामी मंगलवार को यूएई समयानुसार दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे) शुरू होगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास नीलामी में सबसे बड़ा पर्स होगा, जो 64.3 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (43.4 करोड़ रुपये) और सनराइजर्स हैदराबाद (25.5 करोड़ रुपये) का नंबर आता है.

मिनी नीलामी से पहले, पिछले महीने 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 71 खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जिनमें 32 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे. आंद्रे रसेल और मथीशा पथिराना उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें रिटेन नहीं किया गया, जिसमें रसेल ने बाद में आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की और फिर केकेआर के कोचिंग स्टाफ से जुड़ गए.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

आईपीएल की ऑक्शन लिस्ट जारी: कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ियों का सलेक्शन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *