[ad_1]
Last Updated:
IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है. इस ऑक्शन में 31 विदेशी खिलाड़ियों की जगहें खाली हैं, जिमनें कई टीमें अगले सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाजों को खरीदना चाहेंगी. हम ऐसे 5 विकेटकीपर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई फ्रेंचाइजियों का टारगेट हो सकते हैं. एक विकेटकीपर बल्लेबाज तो टी20 क्रिकेट में सात शतक जड़ चुका है.
आईपीएल 2026 ऑक्शन में इन विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाजों की हो सकती है चांदी.इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ (25 साल) बड़े नामों में से एक हैं. जेमी स्मिथ ने 97 टी20 मैचों में 144.31 के स्ट्राइक रेट से 1687 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं. बात करें विकेटकीपिंग की तो 10 स्टंपिंग और 53 कैच लिए हैं. वह 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में शामिल हैं.
न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर टिम साइफर्ट (30 साल) भी फ्रेंचाइजी की विशलिस्ट में हो सकते हैं. टिम साइफर्ट का T20 रिकॉर्ड देखें तो 293 मैचों में 134.63 के स्ट्राइक रेट से 6698 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं. विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने 181 कैच लिए हैं और 37 स्टंपिंग की हैं. टिम साइफर्ट नें 77 T20I खेले हैं और BBL, CPL, ILT20 जैसी कई विदेशी लीगों में खेलने का अच्छा अनुभव है. उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है.
इंग्लैंड के बेन डकेट (31 साल) ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है. उनके T20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 216 T20 मैचों में 140.18 के स्ट्राइक रेट से 5397 रन बनाए हैं, जिसमें 34 अर्धशतक शामिल हैं. विकेटकीपिंग में उन्होंने 2 स्टंपिंग और 107 कैच किए हैं.
इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (36 साल) IPL के अनुभवी खिलाड़ी हैं. IPL में 52 मैचों में 146.07 के स्ट्राइक रेट से 1674 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. ओवरऑल T20 रिकॉर्ड देखें तो 247 मैचों में 5951 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं. विकेटकीपिंग की बात करें तो 31 स्टंपिंग और 131 कैच किए हैं. उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है.
साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक भी IPL के अनुभवी खिलाड़ी हैं. उनका IPL अनुभव 115 मैचों का है, जिनमें 134.02 के स्ट्राइक रेट से 3309 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. विकेटकीपिंग में 73 कैच और 16 स्टंपिंग की हैं. ओवरऑल T20 रिकॉर्ड देखें तो 414 मैचों में 11452 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं. डिकॉक का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है. पिछले सीजन में KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया था. ऐसे में आगामी ऑक्शन में उन्हें मोटी रकम मिल सकती है.
About the Author
Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
[ad_2]
Source link