[ad_1]
Last Updated:
ipl dhoni retirement आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन कवरेज के दौरान उथप्पा ने कहा कि अब धोनी के भविष्य को लेकर किसी तरह की अटकलों की गुंजाइश नहीं बची है. मुझे लगता है कि अब तस्वीर बिल्कुल साफ है. यह साफ तौर पर एमएस धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ओपनर ने किया धोनी का रिटायरमेंट कंफर्म नई दिल्ली. एमएस धोनी के भविष्य को लेकर चल रही अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, लेकिन इस बार जवाब पहले से कहीं ज्यादा साफ नजर आ रहा है. कम से कम धोनी के करीबी माने जाने वाले एक व्यक्ति का तो यही मानना है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व ओपनर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि आईपीएल 2026 धोनी का एक खिलाड़ी के तौर पर आखिरी सीजन होगा. उन्होंने यह बात आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में CSK के युवा खिलाड़ियों पर भारी निवेश को देखते हुए कही.
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन कवरेज के दौरान उथप्पा ने कहा कि अब धोनी के भविष्य को लेकर किसी तरह की अटकलों की गुंजाइश नहीं बची है. मुझे लगता है कि अब तस्वीर बिल्कुल साफ है. यह साफ तौर पर एमएस धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है. अब न कोई कयास, न कोई अटकल कि वह एक और साल खेलेंगे या नहीं. इस साल के बाद वह पूरी तरह खेल से विदा ले लेंगे.
आईपीएल ऑक्शन में धोनी के बाद की तैयारी करता CSK
CSK का ऑक्शन में अपनाया गया रवैया उथप्पा की इस सोच को और मजबूत करता है. जो फ्रेंचाइज़ी कभी अनुभव पर भरोसा करने के लिए जानी जाती थी, वह अब पूरी तरह युवाओं पर दांव लगा रही है. पांच बार की चैंपियन CSK ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर बड़ा निवेश किया. टीम ने 19 वर्षीय प्रशांत वीर और 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वे आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए. इसके अलावा न्यूजीलैंड के ज़ैक फॉल्क्स एक उभरती हुई प्रतिभा हैं, जबकि नूर अहमद (20) और डेवाल्ड ब्रेविस (22) भी अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं. उथप्पा का मानना है कि यह बदलाव संयोग नहीं बल्कि एक दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है.
धोनी का दौर खत्म!
अब 44 साल के हो चुके धोनी को आईपीएल 2025 से पहले रिटेन किया गया था, लेकिन उन्हें सिर्फ 4 करोड़ रुपये में रखा गया क्योंकि उन्हें नए ‘अनकैप्ड खिलाड़ी नियम’ के तहत रिटेन किया गया. इस नियम के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी ने पिछले पांच साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो या उसके पास बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट न हो, तो उसे अनकैप्ड माना जाता है. धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था. पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर धोनी ने एक बार फिर टीम की कप्तानी संभाली थी. हालांकि, अब संजू सैमसन के टीम में शामिल होने और गायकवाड़ के कप्तान के तौर पर स्थापित होने के बाद यह बदलाव तय नजर आता है. उथप्पा का मानना है कि धोनी का CSK पर प्रभाव उनके खेलने के बाद भी खत्म नहीं होगा. उन्होंने कहा, हम सभी जानते हैं कि अगर वह नहीं खेलते हैं, तो वह टीम को मेंटर करेंगे. मुझे लगता है कि इस साल वह मेंटर-कम-खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे.
[ad_2]
Source link