[ad_1]

देहरादून. अगर आप मशहूर तीर्थ स्थलों अयोध्या, काशी और प्रयागराज में घूमने-फिरने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव और ‘देखो अपना देश’ के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है.
आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. यह पूरी यात्रा 4 रात और 5 दिनों की होगी. इस पैकेज की शुरुआत देहरादून से होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. हर जगह रात में होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी.
Seek the blessing & faucet into spirituality with IRCTC’s Holy Ayodhya with Kashi tour package deal for 5D/4N. For particulars, go to https://t.co/5icZIF0HU8 @AmritMahotsav #AzadiKiRail
— IRCTC (@IRCTCofficial) September 2, 2022
[ad_2]
Source link