[ad_1]

नई दिल्ली. गुजरात एक ऐसा राज्य है, जो हमेशा से ही बड़ी तादाद में सैलानियों को लुभाता रहा है. यहां की संस्कृति, पकवान और कई सारे पर्यटन स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं. ऐसे में सर्दी के मौसम में गुजरात घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) एक किफायती टूर पैकेज लेकर आया है.
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर बताया कि पर्यटक इस पैकेज के जरिए वडोदरा, द्वारका, सोमनाथ और अहमदाबाद घूम सकते हैं. आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज को Glorious Gujarat with Statue of Unity Ex-Agartala नाम दिया है. यह पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है. यह पैकेज हैदराबाद से शुरू होगा. ये टूर पैकेज 13 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2023 तक के लिए है.
The Bharat Gaurav, Glorious Gujarat with Statue of Unity Ex-Agartala (EZBG10) tour begins on 13.12.2023.
Book now on https://t.co/NT6vmp591t to discover the Statue of Unity and the traditional temples and websites of #Gujarat #DekhoApnaDesh #Travel #BharatGaurav pic.twitter.com/Db0p0lSAby
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) September 26, 2023
[ad_2]
Source link