[ad_1]

भोपाल. आप अगर अपने परिवार के साथ जनवरी में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है. दरअसल, भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) एक जबरदस्त मौका लेकर आया है. इस पैकेज के जरिए आपको जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर, रणकपुर, जूनागढ़, बीकानेर और जैसलमेर घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज की शुरुआत भोपाल से होगी.
ये एयर टूर पैकेज 24 जनवरी, 2023 से शुरू हो रहा है. आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम रॉयल राजस्थान एक्स भोपाल (Royal Rajasthan Ex Bhopal) रखा हुआ है. ये पैकेज 9 रात और 10 दिन का है. आईआरसीटीसी ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है.
Experience the royalty like a royal. #IRCTC brings to you the 9 nights 10 days Royal Rajasthan tour bundle Ex Bhopal. Explore the myriad hues by reserving your journey in the present day on https://t.co/vwIF3bRwaE@AmritMahotsav @incredibleindia @tourismgoi @KarnatakaWorld#AzadiKiRail
— IRCTC (@IRCTCofficial) December 17, 2022
[ad_2]
Source link