[ad_1]
Last Updated:
irfan on shubhman form शुभमन गिल जब रन नहीं बनाते, दबाव और बढ़ जाता है,क्योंकि संजू सैमसन फिलहाल बेंच पर बैठे हैं. इरफान पठान का मानना है कि गिल को बाहर करना सही कदम नहीं होगा, क्योंकि सैमसन को बाहर बैठाने से उनका आत्मविश्वास पहले ही प्रभावित हुआ है
संजू सैमसन के दबाव में शुभमन गिल नहीं बना पा रहे रन-इरफान पठान का बयाननई दिल्ली. डगआउट में बैठे संजू सैमसन ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि बिना खेले भी वो सबसे बड़ी चर्चा का विषय होंगे.क्रिकेट जानकार मानने लगे है कि संजू सैमसन के बाहर बैठने के दबाव ने ने शुभमन गिल के टी20I में खराब प्रदर्शन में भूमिका निभाई है. ऐसी राय क्रिकेट जगत में बढ़ती दिख रही है सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों का मानना है कि गिल को सैमसन की जगह बतौर ओपनर खिलाने का फैसला उनके निराशाजनक प्रदर्शन का एक कारण है.
आकाश चोपड़ा ने यह बात कट्ठक में गिल की नाकामी के बाद कही थी, और अब इरफ़ान पठान ने मुल्लनपुर में गिल के शून्य पर आउट होने के बाद यही चिंता जताई है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर गिल के प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं. गिल केवल टीम इंडिया के ओपनर ही नहीं, बल्कि उप-कप्तान भी हैं। उनका कहना है कि सैमसन के पिछले प्रदर्शन गिल पर दबाव बढ़ा रहे हैं.
इरफ़ान का बयान
टीम के बल्लेबाजी में लचर प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा शुभमन गिल हैं वह उप-कप्तान हैं और टी20 वर्ल्ड कप करीब है. लेकिन रन नहीं आ रहे हैं और वह फॉर्म से जूझ रहे हैं अबअगर उन्हें टी20I टीम में अपनी जगह पक्की करनी है तो रन बनाना ही होगा, नहीं तो उन पर और दबाव बढ़ेगा. दूसरे टी20I में वह पहली ही गेंद पर आउट हुए. पहली गेंद पर बाहर निकलकर खेलने की कोशिश उनके स्वाभाविक खेल में नहीं है जब भी वह रन नहीं बनाते,दबाव और बढ़ जाता है,क्योंकि संजू सैमसन फिलहाल बेंच पर बैठे हैं. इरफान पठान का मानना है कि गिल को बाहर करना सही कदम नहीं होगा, क्योंकि सैमसन को बाहर बैठाने से उनका आत्मविश्वास पहले ही प्रभावित हुआ है और यदि अब गिल की जगह सैमसन को वापस लाया जाए और वह भी रन न बना पाएं, तो टीम के पास दो ऐसे ओपनर होंगे जिन पर दबाव होगा और अपनी जगह को लेकर असमंजस में होंगे.
संजू सेल्यूशन या प्रॉब्लम?
अगर सैमसन को टीम में वापस लाया गया और उन्होंने भी रन नहीं बनाए, तो भारत ‘कैच-22’ स्थिति में फंस जाएगा लेकिन अगर टीम गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए बैक कर रही है, तो उनके लिए रन बनाना बेहद ज़रूरी है अगर रन नहीं आए, तो भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिलेगी, जो टीम के लिए नुकसानदायक होगा दूसरी बात,नेतृत्व समूह का हिस्सा होने के कारण गिल लगातार दबाव में रहेंगे. टीम प्रबंधन गिल को ड्रॉप भी नहीं कर सकता, क्योंकि वह सूर्यकुमार यादव के डिप्टी हैं लेकिन अगर भविष्य में, खासकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, तो बोर्ड और टीम प्रबंधन पर सवाल उठेंगे. इसलिए सैमसन को भी मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए मैं फिर कहूंगा कि अगर गिल अपने खेल पर टिके रहें तो रन जरूर आएंगे अगर वह लगातार सोचते रहेंगे कि उनकी जगह लेने के लिए कोई और तैयार बैठा है, तो यही सोचउनके लिए परेशानी बन जाएगी ऐसे में टीम मैनेजमेंट की भूमिका बेहद अहम होगी.
[ad_2]
Source link