[ad_1]
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
Patna The Ishan Kishan Academy: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पटना में जल्द ही अपनी क्रिकेट एकेडमी खोलने जा रहे हैं. एकेडमी का नाम द ईशान किशन एकेडमी रखा गया है. वहीं इस क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन की प्रक…और पढ़ें
पटना में खुला ईशान किशन का क्रिकेट एकेडमी
पटना. बिहार के क्रिकेट प्रेमी युवाओं के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं. अब उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके स्टार खिलाड़ियों की देखरेख में क्रिकेट सीखने का मौका मिलेगा. पठान ब्रदर्स यानी इरफान और यूसुफ पठान, आकाशदीप के बाद अब पटना के बेटे ईशान किशन भी बिहार के युवाओं को क्रिकेट सिखाने वाले हैं. इसके लिए ईशान किशन जल्द ही अपनी क्रिकेट एकेडमी खोलने जा रहे हैं. एकेडमी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि फरवरी महीने में इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा.
यहां हो रहा है एकेडमी का निर्माण
पटना के बेटे और भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन ने पटना में अपनी एकेडमी की शुरुआत की है. इसका नाम “द ईशान किशन एकेडमी” रखा गया है. यह राजधानी पटना के एनर्जी पार्क के पास बन रही है. अनुमान है कि 15 फरवरी से पहले इसका उद्घाटन खुद ईशान किशन के हाथों किया जाएगा. फिलहाल एकेडमी में एडमिशन शुरू हो चुके हैं. ईशान किशन की क्रिकेट एकेडमी में चार सीमेंटेड पिच और चार टर्फ एरिया बनाए जा रहे हैं. अभी इनमें कुछ बदलाव हो सकते हैं. इसके अलावा, ऊर्जा स्टेडियम की पिच का उपयोग भी प्रैक्टिस और मैच के लिए किया जाएगा. एकेडमी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी तक सभी निर्माण कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है और 15 फरवरी से पहले उदघाटन करने का भी लक्ष्य रखा गया है.
एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
ईशान किशन की इस एकेडमी का उद्घाटन होने से पहले ही एडमिशन शुरू हो चुके हैं. इस एकेडमी में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों का भी एडमिशन होगा. 100 सीटें निर्धारित की गई हैं. ईशान किशन एकेडमी के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट है, जहां से एडमिशन से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा, information@ishankishanacademy.com पर संपर्क किया जा सकता है या फिर 9006439222 पर कॉल करके एकेडमी से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सकती है.
January 22, 2025, 18:45 IST
[ad_2]
Source link