Headlines

Jasprit Bumrah bowling record in T20I: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया.

[ad_1]

Last Updated:

Jasprit Bumrah T20I Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ खुल कर बल्लेबाजी की. इसके साथ ही टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

बुमराह को साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने धुन दिया, बनाया अनचाहा रिकॉर्डजसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी में रिकॉर्ड

न्यू चंडीगढ़: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. खास तौर से तेज गेंदबाजों के खिलाफ तो साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज टूट पड़े. मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह भी अफ्रीकी बल्लेबाज से नहीं बच पाए. जसप्रीत बुमराह ने मुल्लांपुर में खेले गए टी20 मैच में 4 ओवर में 45 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.

इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. दरअसल उनके टी20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार किसी टीम ने उनकी गेंदबाजी के खिलाफ पारी में 4 छक्के लगाने का कारनामा किया. इससे पहले साल 2016 में वेस्टइंडीज की टीम ने बुमराह के खिलाफ 3 छक्के लगाए थे. ऐसे में 9 साल बाद बुमराह को ऐसे दिन देखने पड़े हैं.

साउथ अफ्रीका ने बना डाले 213 रन

भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 213 रन का स्कोर खड़ा किया. मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. रीजा हेंड्रिक्स के रूप में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरने वाली साउथ अफ्रीकी टीम को पारी में जबरदस्त शुरुआत मिली थी. टीम के लिए सबसे ज्यादा क्विंटन डि कॉक ने 90 रन बनाए.

इसके अलावा डेनोवन फरेरा ने 16 गेंद में 30 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने 26 गेंद में 29 रनों की पारी खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि आखिर के ओवरों में डेविड मिलर भी 12 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला. इसके अलावा और कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर पाए. हालांकि, पहले टी20 में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. टीम ने साउथ अफ्रीका को 175 रन के जवाब में 74 रन पर समेट पर साउथ अफ्रीका को 101 रनों से पीटा था.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

बुमराह को साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने धुन दिया, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *