Headlines

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह तीसरे दिन बल्लेबाजी तो करने आए लेकिन नहीं की गेंदबाजी, ऐसा क्या हो गया ?

[ad_1]

नई दिल्ली. स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन सबसे ज्यादा जरूरत थी लेकिन वो गेंदबाजी करने नहीं आए. हर एक भारतीय फैन के मन में यही सवाल है कि बल्लेबाजी करने आए तो वो बॉलिंग करते क्यों नहीं दिखे. मैच के दूसरे दिन चोटिल होने की वजह से वो मैदान छोड़कर चले गए थे. उनको स्कैन के लिए ले जाया गया था और दिन का खेल खत्म होने के बाद गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया कि उनके पीठ में तकलीफ थी.

भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार (5 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया की चौथी पारी के रन-चेज के दौरान मैदान पर नहीं उतरे. 31 साल के बुमराह बल्लेबाजी करने तो आए लेकिन तीन बॉल खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए. भारतीय टीम की दूसरी पारी 157 रनों पर सिमटी और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य था. फैंस को अपने कप्तान बुमराह को बल्लेबाजी करते देखने के बाद उम्मीद थी कि वो बॉलिंग भी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *