[ad_1]
Last Updated:
Karnatka vs Vidarbha Final Live Stream: कर्नाटक और विदर्भ की क्रिकेट टीमों के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल शनिवार (18 जनवरी) को खेला जाएगा. वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने होंगी.विदर्भ ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को हराया वहीं कर्नाटक ने…और पढ़ें
कर्नाटक और विदर्भ की क्रिकेट टीमों के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा.
नई दिल्ली. करुण नायर की कप्तानी वाली विदर्भ और मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल खेला जाएगा. करुण ने इस टूर्नामेंट में बल्ले धूम मचा रखी है. उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल में अपना विस्फोटक पारी खेली. विदर्भ के कप्तान ने एक ओवर में 28 रन ठोक दिए. वह 752 की औसत से 752 रन बना चुके हैं . करुण टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा न बनाने वाले खिलाड़ी हैं. सेमीफाइनल में 88 रन की पारी खेलने वाले नायर इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार आउट हुए हैं. वहीं मयंक अग्रवाल भी करुण से पीछे नहीं हैं. मयंक ने अभी तक 619 रन बनाए हैं और वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं.
करुण नायर पहले कर्नाटक की ओर से खेलते थे. वर्तमान में वह विदर्भ के लिए खेल रहे हैं और विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं.नायर इस टूर्नामेंट में 5 शतक लगा चुके हैं. टेस्ट में तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी नाबाद लौटे. नायर ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी की 7 पारियों में बैटिंग कर ली है जिसमें वह 6 बार नाबाद लौटे हैं.
कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल कब खेला जाएगा?
शनिवार (18 जनवरी) को कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा.
विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल कहां खेला जाएगा?
विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा.
कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल कितने बजे से खेला जाएगा?
कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा . टॉस आधे घंटे पहले 1 :00 बजे होगा.
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट किस टीवी चैनल पर होगा ?
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा.
कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी की फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप्प पर मुफ्त में देख सकते हैं.
New Delhi,Delhi
January 17, 2025, 11:03 IST
[ad_2]
Source link