[ad_1]
Agency:Local18
Last Updated:
Kartik Aaryan Fees: बॉलीवुड के इस फेमस एक्टर की पहली फीस सिर्फ 1500 रुपये थी. लेकिन अब वो एक फिल्म के लिए 45-50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ
हाइलाइट्स
- कार्तिक आर्यन की पहली फीस 1500 रुपये थी.
- अब एक फिल्म के लिए 45-50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
- कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ 250 करोड़ रुपये है.
Kartik Aaryan Fees: सितारों के लिए एक फिल्म से करोड़ों रुपये कमा लेना आम बात है. लेकिन शुरुआत में सितारों को भी स्ट्रगल करना पड़ता है. कम फीस में भी काम करना पड़ता है. बॉलीवुड के एक एक्टर की पहली फीस सिर्फ 1500 रुपये थी. लेकिन अब वो एक फिल्म से 45-50 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं. इस हैंडसम एक्टर का नाम है कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan).
कार्तिक आर्यन की पहली सैलरी?
राज शामानी के पॉडकास्ट में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने अपनी पहली कमाई के बारे में बताया था. सबसे पहले एक्टर ने एक विज्ञापन में काम किया था, जिसके लिए उन्हें 1500 रुपये मिले थे. वहीं, अगर उनकी पहली फिल्म की फीस की बात करें तो वो 70 हजार रुपये थी. लेकिन समय के साथ कार्तिक ने इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गए हैं.
अब कितनी फीस लेते हैं अभिनेता?
शुरुआत में कुछ हजार रुपये कमाने वाला कार्तिक आर्यन अब करोड़ों की फीस लेते हैं. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने भूल भूलैया 3 के लिए 45-50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. मूवी के अलावा कई विज्ञापन में भी उन्हें देखा जा चुका है, जिनके लिए वो करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं.
कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ
कार्तिक आर्यन का नेटवर्थ कितनी है?
पिंकविला का रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ 250 करोड़ है. उनके पास प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के कोई कमी नहीं है. उनके पास रेंज रोवर SV (Range Rover SV) कार भी है जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा भी वो कई कार के मालिक हैं. प्यार का पंचनामा के अलावा उन्हें सत्यप्रेम की कथा, पति-पत्नी और वो, लुका छुपी, सोनू के टीटू की स्वीटी और लव आजकल जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है.
कहा जाता है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म लव आजकल को शूट करते वक्त रिलेशनशिप में थे. कुछ महीने तक डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
January 29, 2025, 15:16 IST
[ad_2]
Source link