[ad_1]
Last Updated:
IPL 2026 Auction : दिल्ली के धाकड़ आलराउंडर सार्थक रंजन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा है. बता दें कि वह दिल्ली प्रीमियर T-20 लीग में 449 रन, 1 सेंचुरी, 4 हाफ सेंचुरी और 44 ताबड़तोड़ चौके लगा चुके हैं.

सार्थक रंजन दिल्ली के डॉमेस्टिक लेवल के प्लेयर हैं. जिन्हें इस बार पहली बार में ही IPL तीन बार जीतने वाली और IPL की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है.

सार्थक रंजन एक ऑलराउंडर प्लेयर हैं, जो दाहिने हाथ के बैट्समैन हैं और अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ-साथ वह है दाहिने हाथ से ऑफ स्पिन बोलिंग भी करते हैं. इनकी ऑल राउंडर कैपेबिलिटी की वजह से ही कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीम ने इन्हें इस बार खरीदा है.

सार्थक रंजन सबकी नजरों में दिल्ली प्रीमियर T-20 लीग में उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से थे, जिन्होंने पूरी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और उन्हें सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए सम्मानित भी किया गया था. इसके अलावा इन्होंने इस लीग में 58 बॉल पर ताबड़तोड़ 100 रन बनाए थे, जिसकी वजह से इनका नाम काफी ज्यादा चर्चा में आ गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सार्थक रंजन के अगर दिल्ली प्रीमियर T20 लीग के स्टेटस की बात करें, तो सार्थक ने 9 मैचों में 449 रन बनाए. जिसमें उनकी एवरेज 56.13 की रही स्ट्राइक रेट 146.73 की रही. इस पूरी लीग में इन्होंने एक सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी लगाई. वहीं, इन्होंने पूरी लीग में 44 चौके और 21 छक्के भी मारे.

सार्थक रंजन का बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया था. जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन पर सबसे पहले बिडिंग की और उन्हें उनके 30 लाख के बेस प्राइस में ही खरीद लिया गया.
[ad_2]
Source link