[ad_1]
Lava Agni 3 5G काफी चर्चा में आ गया है क्योंकि इस पर काफी बड़ा प्राइस कट मिल गया है. Agni 3 5G अपने डुअल AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम फीचर्स के लिए जाना जाता है. अब Amazon पर यह फोन पहले से भी ज्यादा किफायती हो गया है, जिससे यह उन यूज़र्स के लिए एक स्टाइलिश और पावरफुल ऑप्शन बन गया है जो कम खर्च में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं.
Amazon पर Lava Agni 3 5G की नई कीमतें काफी आकर्षक हैं. 8GB + 128GB (No Charger) मॉडल अब ₹16,999 में उपलब्ध है और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत ₹14,999 तक घट सकती है.
वहीं 8GB + 128GB (With Charger) मॉडल की कीमत ₹18,999 और 8GB + 256GB (With Charger) मॉडल की कीमत ₹20,999 है. ये फोन Pristine White और Heather Blue रंगों में उपलब्ध है. इस नई प्राइसिंग के साथ Lava Agni 3 5G अब ₹15,000 के नीचे प्रीमियम स्मार्टफोन के ऑप्शन में शामिल हो गया है.
मिलती है दो स्क्रीन
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका डुअल AMOLED डिस्प्ले. मेन स्क्रीन 6.78 इंच की है, 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जबकि ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है. इसके अलावा, फोन में एक 1.74 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी है, जिसका इस्तेमाल कॉल अलर्ट, मैसेज रिप्लाई, सेल्फी, अलार्म और म्यूजिक कंट्रोल के लिए किया जा सकता है. यह डिजाइन फोन को अन्य प्रीमियम मॉडल्स से अलग और यूज़फुल बनाता है.
कैमरे के तौर पर Lava Agni 3 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) शामिल हैं. फ्रंट कैमरा 16MP EIS सपोर्ट के साथ आता है. स्टोरेज ऑप्शन 128GB और 256GB UFS 3.1 के हैं, जबकि RAM 8GB है. यह सेटअप भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी उपयुक्त है.
बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh बैटरी है और यह 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी के मुताबिक, केवल 19 मिनट में बैटरी 50% तक चार्ज हो जाती है, जिससे यह फोन तेजी से चार्ज होने वाला और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बन जाता है.
[ad_2]
Source link