Headlines

Lava Play Max 5G launched at just 12999 rupees 8gb ram phone 33W fast charging-6.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आया Lava Play Max 5G, कीमत एकदम मामूली

[ad_1]

लावा ने अपने नए बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लावा प्ले मैक्स 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह हैंडसेट लावा की प्ले सीरीज का हिस्सा है और दो बेहतरीन कलर में उपलब्ध है- Deccan Black और Himalayan White. फोन का डिजाइन मॉडर्न है और ये 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है. लावा Play Max 5G में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सही है.

लावा Play Max 5G की 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वर्जन की कीमत Rs. 12,999 रखी गई है, जबकि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वर्जन की कीमत Rs. 14,999 है. इसे भारत में प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है.

कैसे हैं फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
लावा प्ले मैक्स 5G में 6.72-इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है और इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है. RAM 6GB या 8GB की है और वर्चुअल RAM के जरिए इसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है. लावा Play Max 5G में IP54 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से सेफ बनाती है.

बढ़ियां है बैटरी भी
फोन में वेपर चैम्बर कूलिंग है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान डिवाइस गर्म नहीं होता. लावा Play Max 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि पॉपुलर गेम जैसे COD Mobile, BGMI और Free Fire इस डिवाइस पर आसानी से खेले जा सकते हैं.

इन सभी फीचर्स को देख कर ये कहना गलत नहीं होगा कि Lava Play Max 5G बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए एक दमदार ऑप्शन है. दमदार प्रोसेसर, बढ़िया कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और तेज डिस्प्ले इसे इस सेगमेंट में एक शानदार फोन बनाते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *