Headlines

Legends League Cricket 2025: ‘कानपुर चीफ’ टीम में खेलेंगा जोधपुर का ये सितारा, ₹42.50 लाख में बिके दीपक गौड़

[ad_1]

Agency:News18 Rajasthan

Last Updated:

Legends League Cricket 2025: दीपक गौड़ का चयन लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कानपुर चीफ टीम द्वारा ₹42.50 लाख में हुआ, जिससे जोधपुर और उनके गांव में खुशी की लहर है. दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया.

Legends League Cricket 2025: 'कानपुर चीफ' टीम में खेलेंगा जोधपुर का ये सितारा

गांव से क्रिकेट लीग तक सफर: दीपक गौड़ का LLC में चयन 

हाइलाइट्स

  • दीपक गौड़ का LLC में चयन, ₹42.50 लाख में बिके.
  • कानपुर चीफ टीम में खेलेंगे दीपक गौड़.
  • दीपक ने सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया.

जोधपुर. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में राजस्थान के जोधपुर जिले के दीपक गौड़ का चयन हुआ है. दीपक को कानपुर चीफ टीम ने ₹42.50 लाख में खरीदा, जिससे उनके गांव और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके इस सफर ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा को अगर सही मंच मिले, तो कोई भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है. राजस्थान के जोधपुर जिले के छोटे से गांव साथीन के क्रिकेटर दीपक गौड़ ने अपनी मेहनत और लगन से लेजेंड्स लीग क्रिकेट में जगह बना ली है. उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित लीग में गौड़ को ‘कानपुर चीफ’ टीम ने खरीदा है. खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुरेश रैना इस टीम के मेंटर होंगे.

दीपक गौड़ जोधपुर की कॉल्विन शील्ड टीम से नियमित रूप से खेलते हैं और अंडर-19 जोधपुर टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. दीपक गौड़ आईपीएल के बाद देश की दूसरी नामी क्रिकेट प्रतियोगिता एलएलसी में उत्तर प्रदेश में खेलेंगे. इसके अलावा, वह राजस्थान के विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली और रणजी ट्रॉफी के कैंप में भी शामिल रहे हैं. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ नेट बॉलर के रूप में भी वह अपनी भूमिका निभा चुके हैं.

छोटे से गांव से निकला सितारा
छोटे से गांव से निकलकर बड़े टूर्नामेंट तक का सफर तय करने वाले दीपक गौड़ युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है और लोग उन्हें भविष्य के बड़े क्रिकेटर के रूप में देख रहे हैं. अब सभी की नजरें LLC लीग में उनके प्रदर्शन पर होंगी.

संघर्ष और परिवार का समर्थन
दीपक गौड़ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता देवीलाल गौड़ को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया. उनके चयन पर शास्त्री सोहनलाल गौड़, गौड़ ब्राह्मण समाज महाराष्ट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन गौड़, डॉ. अशोक गौड़, एडवोकेट गोविंद गौड़, डॉ. नमन गौड़, सरपंच महिपाल भडियार, अनिल गौड़, सुनील गौड़ और वाईकिंग एकेडमी के कोच विक्रम सिंह राजावत ने शुभकामनाएं दीं.

homecricket

Legends League Cricket 2025: ‘कानपुर चीफ’ टीम में खेलेंगा जोधपुर का ये सितारा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *