Headlines

Liam Livingstone 13 crore for SRH: पहले राउंड में रहा अनसोल्ड, 4 टीमों के बीच चली बीडिंग वार, 13 करोड़ में बिका

[ad_1]

Last Updated:

Liam Livingstone 13 crore for SRH: मैच फिनिशर लियाम लिविंगस्टोन के लिए आईपीएल 2026 ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला. लेकिन बाद में यह पावर हिटर बल्लजेबाज रिकॉर्ड कीमत पर बिका. लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए चार टीमों के बीच बीडिंग वॉर देखने को मिली. बाद में हैदराबाद ने बाजी मारी.पिछले सीजन आरसीबी के लिए खेलने वाले लिविंगस्टोन आईपीएल के अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलेंगे.

पहले राउंड में रहा अनसोल्ड, 4 टीमों के बीच चली बीडिंग वार, 13 करोड़ में बिकालियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में हैदराबाद में खरीदा.

नई दिल्ली. लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2026 ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे. लेकिन उसके बाद उनपर जो बोली लगी उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इंग्लैंड के इस पावर हिटर बल्लेबाज के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी पूरी तिजोरी खोलकर रख दी. इस मैच फिनिशर को खरीदने के लिए चार फ्रेंचाइजी के बीच बीडिंग वार चली लेकिन आखिरी में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी. हैदाराबाद ने लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में खरीदा जो उसके लिए आईपीएल के 19वें सीजन में फैच फिनिशर की भूमिका निभाएंगे. लिविंगस्टोन धाकड़ बल्लेबाजी के साथ साथ खतरनाक गेंदबाजी भी करते हैं. पिछले सीजन लिविंगस्टोन आरसीबी की ओर से खेले थे. उन्हें आरसीबी ने आईपीएल ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था.

काव्या मारन (Kavya Maran) की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को अपनी टीम में शामिल किया. लिविंगस्टोन टी20 फॉर्मेट के खतरनाक खिलाड़ी हैं जो दुनिया भर में टी20 लीग खेलते हैं. उन्हें जबरदस्त पावर-हिटिंग के लिए जाने जाता है. 32 साल के इस ऑलराउंडर का टी20 में रन बनाने का स्ट्राइक रेट 145.06 है. वह 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. लेकिन व्यक्तिगत रूप से उनका सीजन औसत रहा, उन्होंने आठ पारियों में 133.33 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था. उन्होंने नौ ओवर गेंदबाजी भी की और 8.44 की इकॉनमी रेट से दो विकेट लिए.

लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में हैदराबाद में खरीदा.

लिविंगस्टोन ने द हंड्रेड में कप्तानी करते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
लिविंगस्टोन की आईपीएल के बाद व्हाइट-बॉल फॉर्म में सुधार हुआ है. उन्होंने द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी की, और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 155.48 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए, साथ ही 7.36 की इकॉनमी से सात विकेट भी लिए. टी20 ब्लास्ट में उन्होंने 176.87 के स्ट्राइक रेट से 260 रन जोड़े और छह विकेट लिए. जिससे लंकाशायर सेमीफाइनल में पहुंचा.

लियाम लिविंगस्टोन का टी20 करियर
लियाम लिविंगस्टोन ने अपने टी20 करियर में 329 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 303 पारियों में 28.26 की औसत से 7,489 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 39 अर्धशतक जड़े हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 103 रन का रहा है. इसी तरह उन्होंने 181 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 143 विकेट भी लिए हैं. वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 955 रन और 33 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

पहले राउंड में रहा अनसोल्ड, 4 टीमों के बीच चली बीडिंग वार, 13 करोड़ में बिका

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *