Headlines

Los Angeles Wildfires: प्रीति जिंटा ने जताई चिंता, फैमिली को बताया सेफ, कहा- ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं…’

[ad_1]

Last Updated:

7 जनवरी को लॉस एंजिल्स में भीषण आग लग गई. इसमें 16 लोगों की मौत हो गई. प्रीति जिंटा ने जंगल में लगी आग पर कमेंट किया और खुद को सेफ बताया है. वह लॉस एंजिल्स में ही रही हैं. उन्होंने कहा कि वह और…और पढ़ें

मुंबई. प्रीति जिंटा ने कहा कि लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के बीच वह और उनका परिवार फिलहाल सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने आसपास हुई तबाही को देखकर दुखी हैं. एक्स पर उन्होंने एक अपडेट साझा किया और लिखा: “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा दिन देखूंगी, जहां लॉस एंजिल्स के हमारे आस-पास के इलाकों में आग लग जाएगी. सबको हाई अलर्ट पर रखा गया है. मैं हमारे आस-पास की तबाही को देखकर बहुत दुखी हूं और भगवान की आभारी हूं कि हम अभी तक सुरक्षित हैं.”

प्रीति जिंटा ने कहा,”मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो सब कुछ छोड़ने को मजबूर हुए या आग में अपना सब कुछ खो चुके हैं. उम्मीद है स्थिति जल्द ही काबू में आ जाएगी. आग बुझाने वाला विभाग, आग बुझाने वाले कर्मचारियो और जान-माल बचाने में मदद करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. सभी सुरक्षित रहें.”

Priety Zinta

प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिल्स फायर पर अपडेट दिया. (फोटो साभारः एक्स @realpreityzinta)

प्रियंका चोपड़ा ने भी जताया दुख

प्रीति जिंटा से पहले, प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा की थी. इस पोस्ट के जरिए प्रियंका ने उन लोगों के कामों की सराहना की थी जो जंगल की आग के बाद प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए आगे आए थे. उन्होंने लॉस एंजिल्स के पड़ोस में लगी जंगल की आग की एक क्लिप भी शेयर की थी.

लॉस एंजिल्स की आग में फंस गई थी नोरा फतेही

लॉस एंजिल्स में लगी आग के बाद 9 जनवरी को नोरा फतेही ने एक वीडियो के माध्यम से भयावह अनुभव के बारे में बात की थी. उन्होंने लिखा था, “अरे दोस्तों, मैं लॉस एंजिल्स में हूं, और जंगल में आग बहुत भयंकर है. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. हमें पांच मिनट पहले ही निकलने का ऑर्डर मिला है. इसलिए मैंने जल्दी से अपना सारा सामान पैक किया और मैं यहां से बाहर निकल रही हूं. मैं एयपोर्ट के पास जाऊंगी और वहां आराम करूंगी क्योंकि आज मेरी फ्लाइट है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे पकड़ पाऊंगी. मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया है इसलिए मैं आपको अपडेट देती रहूंगी.”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *