Headlines

Love Story of Mayanti Langer and Stuart Binny: भारत का वो ऑलराउंडर…जिसक इंटरव्यू लेने वाली पर ही आ गया दिल, 5 साल रोमांस, फिर बजी शहनाई

[ad_1]

Last Updated:

Love Story of Mayanti Langer and Stuart Binny: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है. बिन्री को साल 2008 में महिला स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर से प्यार हो गया. इंटरव्यू के दौरान बिन्नी देश की जानी मानी एंकर को अपना दिल दे बैठे. इसके बाद दोनों ने पांच साल तक डेटिंग की और फिर एक दूसरे के साथ शादी कर ली.

भारत का वो ऑलराउंडर...जिसका इंटरव्यू लेने वाली पर ही आ गया दिलस्टुअर्ट बिन्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान मयंती लैंगर को देखते ही अपना दिल दे बैठे थे.

नई दिल्ली. स्टुअर्ट बिन्नी ने एक मैच में 4 रन देकर 6 विकेट चटकाए हैं जो किसी भारतीय का वनडे इंटरेनशनल क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी के बावजूद यह खिलाड़ी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को लंबा नहीं खींच सका.बिन्नी इंटरनेशनल क्रिकेट की पिच पर बेशक लंबी पारी नहीं खेल पाए हों लेकिन प्यार की पिच पर इस ऑलराउंडर ने सही सामंजस्य बिठाया है. बिन्नी की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है. वर्ल्ड चैंपियन टीम के हिस्सा रहे दिग्गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी ने सितंबर 2012 में स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर को अपना जीवन साथी चुना. मयंती के साथ अपने पहले ही इंटरव्यू में बिन्नी अपना दिल इस खूबसूरत बाला को देख बैठे.

साल 2008 में मयंती लैंगर (Mayanti Langer) ने स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) का एक इंटरव्यू किया. इस इंटरव्यू में मयंती ने स्टुअर्ट से भविष्य में शादी के प्लान को लेकर भी सवाल किए थे. मयंती का स्टुअर्ट को लेकर सवाल था, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहना चाहिए या नहीं, लेकिन मैंने सुना है कि आपकी शादी होने वाली है, क्या यह सही है.’ इस पर स्टुअर्ट का जवाब था- ‘जरूरी नहीं.’ इसके बाद मयंती ने स्टुअर्ट से कहा था-‘शरमाओ नहीं.

स्टुअर्ट बिन्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान मयंती लैंगर को देखते ही अपना दिल दे बैठे थे.

इंटरव्यू के साथ ही दोनों के रिश्ते की नींव पड़ी
ऐसा पहली बार हुआ था जब मयंती लैंगर ने स्टुअर्ट बिन्नी का इंटरव्यू किया. इंटरव्यू के साथ ही दोनों के रिश्ते की नींव पड़ी. इंटरव्यू के दौरान बेशक रिलेशनशिप के सवाल पर बिन्नी शरमा रहे हों, लेकिन तभी वह अपना दिल मयंती लैंगर को दे चुके थे. पहली मुलाकात के बाद दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली. 2012 में शादी के बाद सितंबर 2020 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने. साल 2012 तक मयंती लैंगर फुटबॉल और क्रिकेट वर्ल्ड कप को होस्ट करती थीं. तब स्टुअर्ट बिन्नी का करियर परवान नहीं चढ़ा था.

मयंती लैंगर से शादी के बाद बिननी की जिंदगी बदल गई
मयंती लैंगर से शादी के बाद उनकी जिंदगी में बदलाव आया, जो क्रिकेट के मैदान पर भी दिखा. एक इंटरव्यू में बिन्नी ने स्वीकार किया था कि मयंती उनके लिए सबकुछ हैं. और बिन्नी ने कहा था कि हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन जब आप इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं तो आपको किसी की जरूरत होती है. आपके पास अच्छे दिन से ज्यादा बुरे दिन होते हैं और मेरी जिंदगी में वह खास मयंती हैं. मैं आज जहां हूं, उन्हीं की वजह से हूं.’

स्टुअर्ट बिन्नी का क्रिकेट करियर
30 अगस्त 2021 को स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. उन्होंने 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. बिन्नी के नाम वनडे क्रिकेट में एक भारतीय गेंदबाज के लिए एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 17 जून 2014 को ढाका में 4.4 ओवर में 6/4 के आंकड़े के साथ शानदार परफॉर्म किया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

भारत का वो ऑलराउंडर…जिसका इंटरव्यू लेने वाली पर ही आ गया दिल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *