Headlines

Lungi Gang: बुरहानपुर ने लुंगी गैंग का किया पर्दाफाश, चोरी का अनोखा तरीका देखा न होगा कभी

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Unique Thief Lungi Gang: बुरहानपुर में लुंगी गैंग काफी सक्रिय हो गया था. इनके चोरी करने का तरीका काफी अलग है. हाल ही में बुरहानपुर पुलिस ने इस गैंग को अरेस्ट कर चोरी का पर्दाफाश किया है.

X

लुंगी

लुंगी पहन कर बैठा चोर 

हाइलाइट्स

  • बुरहानपुर में लुंगी गैंग का पर्दाफाश
  • 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
  • 30 मोटरसाइकिलें जब्त, 20 लाख का बाजार मूल्य

मोहन ढाकले, बुरहानपुर: मध्य प्रदेश की अनोखी घटनाओं में एक और मामला सामने आया है. बुरहानपुर जिले में एक चोर लुंगी पहनकर मोटरसाइकिल चोरी करता था, जिससे वह लोगों की नजरों से बच सके. पुलिस ने इस शातिर चोर की पूरी गैंग का पर्दाफाश कर दिया है और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

लुंगी पहनकर करता था चोरी
लोकल 18 की टीम ने जब मामले की जांच की, तो पता चला कि नवाज नाम का एक चोर लुंगी पहनकर दिन के समय शहर में घूमता था. दोपहर के वक्त जब सड़कों पर चहल-पहल कम होती, तब वह अपनी पसंदीदा बाइक एचएफ डीलक्स हीरो होंडा को निशाना बनाता था. चोरों को यह बाइक चोरी करना इसलिए आसान लगता था क्योंकि इसका हैंडल लॉक आसानी से टूट जाता था.

पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने लोकल 18 को बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है. यह गैंग चोरी के बाद मोटरसाइकिलों को गिरवी रखने का काम करती थी. अब तक 30 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं, जिनका बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये आंका गया है.

8 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूछताछ जारी
पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है. चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कहां बेचा जाता था और अन्य कौन-कौन लोग इस गैंग में शामिल हैं, इसकी जांच जारी है.

बढ़ रही है बाइक चोरी की घटनाएं
एसपी पाटीदार ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नजर बनाए हुए है. आम जनता से अपील की गई है कि वे अपनी बाइक को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और डबल लॉक का उपयोग करें.

homemadhya-pradesh

बुरहानपुर में लुंगी गैंग का पर्दाफाश, चोरी का अनोखा तरीका देखा न होगा कभी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *