Headlines

Mahakumbh 2025: बाबा से बकवास कर रहा था शख्स, चिमटा मार-मारकर दौड़ाया, पूछने लगे लोग- ‘मिल गया प्रसाद?’

[ad_1]

Last Updated:

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में एक से बढ़कर एक साधु-संत पहुंचे हुए हैं और यहां आम लोगों के भी पहुंचने का सिलसिला जारी है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आदमी संत को तंग कर रहा था, जिसे हाथ के हाथ…और पढ़ें

Mahakumbh 2025: बाबा से बकवास कर रहा था शख्स, चिमटा मार-मारकर दौड़ाया!

चिमटा मार-मारकर बाबा ने भगाया. (Credit- Instagram/janta_darbaar123)

संगम नगरी प्रयागराज में इस वक्त महाकुंभ लगा हुआ है. समाचारों से लेकर सोशल मीडिया पर तक पर सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है. यहां पर आने वाले तमाम साधु-संतों की अपनी विशेषता है, जिसे देखकर भक्त और श्रद्धालु उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. हालांकि कई बार ऐसा भी हो रहा है कि लगातार लोगों के आने की वजह से उनकी साधना में बाधा पड़ रही है और वे क्रोधित हो जा रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महाकुंभ 2025 में एक से बढ़कर एक साधु-संत पहुंचे हुए हैं और यहां आम लोगों के भी पहुंचने का सिलसिला जारी है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आदमी संत से बात करने के लिए आता है. खुद को रपोर्टर कह रहे इस शख्स ने जैसे ही साधु बाबा को तंग करना शुरू किया, उसे हाथ के हाथ प्रसाद मिल गया.

बकवास की तो बाबा ने उठाया चिमटा
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबा अपना एक हाथ ऊपर करके साधना में बैठे हैं. उनसे बात करने के लिए एक यूट्यूबर पहुंचता है, जो उनसे एक हाथ ऊपर करके साधना के बारे में पूछता है. इसी बीच उसने कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया कि बाबा को गुस्सा आ गया. वो बकवास से इतने तिलमिला उठे कि उन्होंने अपना चिमटा उठाया और उसे चिमटा मार-मारकर पंडाल से बाहर भगा दिया.अचानक क्रोधित हुए बाबा और यूट्यूबर की हालत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *