Headlines

Maut Ke Baad Ki Duniya: मौत के बाद की दुनिया देख आई महिला, 11 मिनट स्वर्ग में घूमी, लौटते ही याद आ गई खास चीज!

[ad_1]

Last Updated:

यूके की रहने वाली 68 साल की शेर्लोट होल्म्स को ग्यारह मिनट के लिए क्लिनिकली डेड घोषित किया गया था. इसके बाद उसकी हार्ट बीट फिर से शुरू हो गई. जिंदा होने के बाद शेर्लोट ने उन ग्यारह मिनट को लोगों के साथ शेयर किया.

मौत के बाद की दुनिया देख आई महिला, 11 मिनट स्वर्ग में घूमी, याद आ गई खास चीज!मरने के बाद कैसी होती है दुनिया (इमेज- फाइल फोटो)

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं तो मौत के बाद क्या होता है, ये जानने में इंट्रेस्ट रखते हैं. कई किताबें और कई डॉक्युमेंट्री बन चुकी है इस खोज पर. लोग अंदाजा लगाते हैं कि मौत के बाद की दुनिया कैसी दिखती होगी. लेकिन असल में क्या होता है, इसका ठीक-ठीक प्रमाण नहीं मिल पाया. मौत के बाद स्वर्ग और नर्क का कांसेप्ट भी है लेकिन इसका भी प्रमाण नहीं है. इस बीच कई लोग सामने आते हैं जो दावा करते हैं कि उन्होंने मौत के बाद की दुनिया देखी है.

इसी लिस्ट में शामिल है यूके की रहने वाली 68 साल की शेर्लोट होल्म्स. महिला का दावा है कि वो ग्यारह मिनट के लिए मौत के बाद दूसरी दुनिया में चली गई थी. महिला का कहना है कि उन ग्यारह मिनट में वो स्वर्ग और नर्क दोनों देखकर लौट आई थी. इसके अलावा उसने एक खास बदबू का भी जिक्र किया, जो वो भूल नहीं पा रही है. लोग महिला की स्टोरी में काफी इंट्रेस्ट ले रहे हैं.

क्लिनिकली हो गई थी डेड
महिला को ग्यारह मिनट के लिए क्लिनिकली डेड घोषित किया गया था. उसका दावा है कि इस दौरान उसने जो अनुभव किया, वो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. उसने स्वर्ग और नर्क दोनों देखे थे. घटना वाले दिन वो रूटीन चेकअप के लिए गई थी. लेकिन वहां अचानक ही उसके बीपी बढ़ गया. इसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट कर लिया गया. अगर बीपी कम नहीं होता तो महिला को हार्ट अटैक आ जाता. इस दौरान उसका पति भी साथ था. लेकिन इलाज के दौरान अचानक महिला शांत हो गई और डॉक्टर्स ने उसे क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया.

शेयर किया एक्सपीरियंस
महिला ने इसके बाद का अनुभव शेयर किया. उसने बताया कि वो अपनी आंखों के सामने डॉक्टर्स को उसे ट्रीट करते हुए देख रही थी. उसे इस दौरान एक खास फूल की गंध आ रही थी और म्यूजिक बज रहा था. उसने अपनी आंखें खोली और खुद को स्वर्ग में पाया. महिला का दवा है कि उस दुनिया में डर नहीं था. उसने अपने मरे हुए रिलेटिव्स को भी देखा. उसके पेरेंट्स बीमार नहीं बल्कि खुश नजर आ रहे थे. इसके बाद उसने अपने मरे हुए बच्चे को भी देखा. महिला ने इसके बाद नर्क भी डकः जहां लोग तकलीफ में नजर आए. लेकिन इसके तुरंत बाद ही उसके पिता की आवाज आई कि उसे वापस जाना है. इसके बाद महिला ने अस्पताल में आंखें खोल दी. उसने अपने पति से सारी बात शेयर की. तब महिला को बताया गया कि पिछले ग्यारह मिनट से उसकी दिल की धड़कन रुकी हुई थी और वो क्लिनिकली डेड थी. यानी उसने जो भी देखा, वो आफ्टर डेथ एक्सपीरिएंस था.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

मौत के बाद की दुनिया देख आई महिला, 11 मिनट स्वर्ग में घूमी, याद आ गई खास चीज!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *