Headlines

Met Gala में 1 नहीं 2 बिल्लियां… दोनों की करोड़ों में है संपत्ति, लग्जरी बंगले और सुरक्षा करते हैं बॉडीगार्ड! – Doja cat and jared leto dressed up like karl lagrfeld cat for met gala 2023 look viral netizens got confused

[ad_1]

मुंबईः वर्ल्ड के सबसे बड़े और चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में पहुंचे सेलेब्स और इनके लुक्स के चर्चे जोरों पर हैं. इस फैशन इवेंट में कई भारतीय सितारों ने भी शिरकत की और देश को रिप्रेजेंट करने का अनोखा तरीका अपनाया. इस इवेंट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt at Met Gala) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Met Gala Look) ने अपने फैशन से सबको अपना दीवाना बना दिया. खासतौर पर प्रियंका के करोड़ों के नेकलेस पर हर किसी की निगाहें अटक गईं. इस फैशन इवेंट में कोई लाखों के क्रिस्टल चिपकाकर पहुंचा तो किसी ने अपना चेहरा तक बदल डाला. लेकिन, अब सोशल मीडिया पर मेट गाला में पहुंचे दो इंटरनेशनल सेलेब्स की चर्चा जोरों पर है. जो बिल्ली बनकर इस इवेंट में पहुंचे थे. पहली नजर में तो इन्हें पहचानना भी मुश्किल है.

हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये दो सितारे इवेंट में बिल्ली के कॉस्ट्यूम में क्यों पहुंचे. इनके अनोखे फैशन की हर तरफ चर्चा है. मेट गाला में बिल्ली के कॉस्ट्यूम में पहुंचे दोनों सेलेब्स को क्या आप पहचान पाए? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिर अपने अतरंगी फैशन से सबको हैरान करने वाले ये दो सेलेब्स कौन हैं.

इवेंट में पूरी तरह से बिल्ली का गेटअप लेकर पहुंचे सेलिब्रिटी जेरेड लेटो हैं, जिन्हें देखकर पहचान पाना बेहद मुश्किल था, क्योंकि इन्होंने अपने चेहरे को भी बिल्ली के चेहरे से ढंक रखा था. जब उन्होंने अपने चेहरे से ये हेलमेट निकाला, तब लोगों को पता चला कि ये जेरेड लेटो हैं. उनकी ये कॉस्ट्यूम इतनी रियलिस्टक थी कि कोई भी धोखा खा जाए. आंखों से लेकर पंजों तक को बिलकुल रियल लुक दिया गया था.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *