Headlines

Meta Oakley Meta Glasses available in india from 1 december 2025 know its specifications

[ad_1]

Last Updated:

भारत में मिलने लगेगा Oakley Meta Glasses. ये एक AI स्मार्ट ग्लास हैं जो 3K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. इसमें वॉइस असिस्टेंट, लंबी बैटरी और IPX4 सुरक्षा मिलती है.

भारत में हुई Oakley Meta Glasses की एंट्री, AI फीचर्स से है लैस, लंबी है बैटरीOakley Meta Glasses भारत में उपलब्ध.

Meta और Oakley ने मिलकर Oakley Meta Glasses पेश किए हैं, जो अगले महीने भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. ये AI-एनेबल स्मार्ट ग्लासेस Oakley के HSTN स्टाइल और Meta की AI टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन हैं. Ray-Ban मेटा ग्लासेस की तरह, Oakley मेटा ग्लासेस Glasses में भी Meta AI वॉइस असिस्टेंट है और ये वीडियो रिकॉर्डिंग को 3K रेजोलूशन तक सपोर्ट करती हैं.

भारत में इनकी कीमत Rs 41,800 से शुरू होती है और ग्राहकों को Prizm, Prizm Polarised, Clear और Transition लेंस ऑप्शन मिलेंगे. ग्लासेस के प्री-ऑर्डर Sunglass Hut और प्रमुख ऑप्टिकल स्टोर्स में उपलब्ध हैं, जबकि बिक्री 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी.

Oakley Meta Glasses की मुख्य विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन्स- Oakley मेटा Glasses खासतौर पर खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स एथलीट्स के लिए बनाए गए हैं. इनमें 12 मेगापिक्सल कैमरा है जो 3K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. कैमरा और LED लाइट फ्रेम के दोनों तरफ लगी हैं, जिससे PoV (Point of View) वीडियो आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है.

  • फर्स्ट-पर्सन लाइवस्ट्रीमिंग: Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लाइव वीडियो
  • पेंटा-मैक्रोफोन एरे: हाई क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग
  • कॉल और मैसेजिंग सपोर्ट: ‘Hey Meta’ बोलकर वॉइस कमांड से कॉल और मैसेज भेजें
  • ऐप इंटीग्रेशन: Apple Music, Spotify, और अन्य ऐप्स के साथ म्यूजिक और जानकारी.

बैटरी की बात करें तो Oakley Meta Glasses सामान्य इस्तेमाल में 8 घंटे चलती हैं और स्टैंडबाय में 19 घंटे का बैकअप देती हैं. साथ में आने वाला चार्जिंग केस 48 घंटे का चार्ज प्रदान करता है. ग्लासेस में IPX4 रेटिंग है, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहती हैं. कुल मिलाकर, Oakley Meta ग्लासेस भारत में AI स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में नया मुकाम साबित होती हैं, चाहे आप खेलकूद में एक्टिव हों, वीडियो रिकॉर्ड करना पसंद करें, या स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट चाहते हों.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

भारत में हुई Oakley Meta Glasses की एंट्री, AI फीचर्स से है लैस, लंबी है बैटरी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *