[ad_1]
Last Updated:
Mohammed Kaif slam Suryakumar Yadav: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव फिर फ्लॉप रहे. लगातार रन बनाने को जूझ रहे कप्तान के फॉर्म और बल्लेबाजी क्रम पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाए हैं.
सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भी जारी नई दिल्ली. भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो लगातार जारी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रविवार को भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को तीसरे टी20 मैच में पिछले मैच की गलती दोहराने के लिए आड़े हाथों लिया. सूर्यकुमार की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में वह 11 गेंद खेलने के बाद महज 12 रन बनाकर आउट हो गए.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान को अपने सामान्य स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, जिससे वह नाबाद रहकर मैच खत्म कर सकते थे. उन्होंने कहा कि ये 30-40 रन सूर्यकुमार के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले बहुत फायदेमंद हो सकते थे.
कैफ ने कहा, “सूर्यकुमार यादव के पास आज नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका था. भारत ने मैच जीत लिया था और पावरप्ले भी अच्छा रहा था. उनके पास नंबर 3 पर आकर क्रीज पर समय बिताने और 30 या 40 रन बनाकर नाबाद रहने का मौका था. यह आने वाले मैचों के लिए अच्छा होता. वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर कोई सवाल नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, “सवाल उनकी फॉर्म पर है. वह अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, इसलिए उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं. उनके पास बल्लेबाजी करने और नाबाद रहने का अच्छा मौका था, जो वर्ल्ड कप से पहले बाकी बचे टी20 मैचों के लिए अच्छा होता. एक पारी किसी भी खिलाड़ी को बदल सकती है. जब तिलक वर्मा को नंबर 3 पर भेजा गया, तो कैमरे सूर्यकुमार यादव पर ही थे.”
सूर्यकुमार ने भले ही आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया हो और 16 मैचों में 717 रन 167.92 के स्ट्राइक रेट से बनाए हों, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल वह संघर्ष कर रहे हैं. 2025 में खेले गए 14 मैचों में उन्होंने सिर्फ 201 रन बनाए हैं, औसत 14.36 और स्ट्राइक रेट 126.42 रहा है.
कैफ ने कहा, “जब आत्मविश्वास कम होता है तो मन में कई सवाल आते हैं कि बल्लेबाजी के लिए जाऊं या नहीं. लेकिन आपको बहादुर बनना पड़ता है. अगर वापसी करनी है तो डगआउट में छुप नहीं सकते. उस चुनौती का सामना करना ही पड़ेगा. सूर्यकुमार यादव ने पहले भी ऐसा किया है, लेकिन तीसरे टी20 में उनके पास अच्छा मौका था. जब वह बल्लेबाजी करने आए, तब रन बनाने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं बची थीं. अगर वह नाबाद भी रहते तो 20 से ज्यादा रन नहीं बना सकते थे. अगर वह नंबर 3 पर आते तो कम से कम 40 रन बना सकते थे.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
[ad_2]
Source link