Headlines

Nawazuddin Siddiqui Car Accident on Set: गाड़ी में सीन शूट कर रहे थे एक्टर, अचानक हुई अनहोनी घटना-टकराई कार, फिर अस्पताल में…

[ad_1]

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Nawazuddin Siddiqui Car Accident on Set: फिल्मों के सेट पर कब क्या हो जाए ये किसी को नहीं पता होता. कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर में. अभिनेता गाड़ी में बैठकर सीन शूट कर रहे थे. जानें अचानक क्या हुआ.

X

नवाजुद्दीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म के सेट पर कानुपर में हादसा

हाइलाइट्स

  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कार शूटिंग के दौरान हादसा.
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाल-बाल बचे.
  • कार दीवार से टकराई, चालक घायल.

Nawazuddin Siddiqui Car Accident on Set: फिल्मों की शूटिंग के दौरान बहुत कुछ होता है. कई किस्से सामने आते हैं. तो कई बार सितारे हादसे का भी शिकार हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर में. अभिनेता शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया. एक्टर बाल-बाल बचे. ये एक्टर कोई और नहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं. वो इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की शूटिंग करने के लिए कानपुर में हैं.

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कानपुर में कई जगह शूटिंग करते हुए भी दिखाई दिए थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. शूटिंग सेट पर कार दीवार से टकरा गई, जिससे चालक घायल हो गया. इस दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी वहीं मौजूद थे, लेकिन वो इस हादसे में बाल-बाल बच गए.

आखिर क्या था पूरा मामला?
यह हादसा कानपुर के एक शूटिंग लोकेशन पर हुआ. शूटिंग के दौरान एक सीन फिल्माया जा रहा था, जिसमें एक कार को तेज रफ्तार में चलानी था. लेकिन अचानक ड्राइवर का कार से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सीधे दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह खराब हो गया. हालांकि, ड्राइवर को थोड़ी चोट आई थी. बाकी किसी अन्य को चोट आने की कोई बात सामने नहीं आई है. हादसा होने के बाद शूटिंग को रोक दिया गया था.

इसे भी पढ़ें – शाहरुख या सलमान खान…कौन है बॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर? करोड़ों में नेटवर्थ, जीते हैं लग्जरी लाइफ!

बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
हादसे के दौरान कार का चालक घायल हो गया. मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत चालक को अस्पताल पहुंचाया. गनीमत रही कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कोई चोट नहीं आई और वो पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने कहा कि यह एक अनहोनी घटना थी. शूटिंग के दौरान पूरी सावधानी बरती जाती है, लेकिन कभी-कभी तकनीकी दिक्कतों की वजह से ऐसी घटनाएं हो सकती है

फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की कहानी रहस्यमयी मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों कानपुर में कई लोकेशन पर की जा रही है.

homeentertainment

गाड़ी में सीन शूट कर रहे थे एक्टर, अचानक हुई अनहोनी घटना-टकराई कार, फिर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *