[ad_1]
Nimbooda-Nimbooda Song Meaning: बॉलीवुड फिल्मों के गानों की बात अलग है. गाना रिलीज हुआ नहीं कि लोगों ने गुनगुना शुरू कर दिया. कुछ सॉन्ग्स का तो इतना क्रेज होता है कि सालों बाद तक लोग गाते हैं. ऐसा ही एक गाना है निमुडा निमुडा. यह गाना फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है. ऐश्वर्या राय ने अपने कमाल के डांस से इस गाने को डबल मजेदार बना दिया था. आखिर निमुडा निमुडा गाने का मतलब क्या है?
निमुडा निमुडा गाने का मतलब क्या है?
निमुडा निमुडा राजस्थान का लोकगीत है. गाजी खान मनियार ने 1982 में इस गाने को सबसे पहले गाया. इसके बाद पूरे मंगनियार समाज के लोग इस गाने को गाने लगे. मंगनियार समाज से ही फेमस सिंगर मामे खान भी हैं. उनका चौधरी गाना लोगों के दिल पर राज करता है. निमुडा निमुडा सिर्फ गाना नहीं है. एक फीलिंग है. बातचीत करने का तरीका है जो नई दुल्हन अपने पति से करती है. इस गाने में दुल्हन न तो अपने पति ने हीरे मांग रही है. न ही चांद-सितारे, वो मांग रही है निमुडा (नींबू).
लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि नई दुल्हन नींबू क्यों मांग रही है. माना जाता है कि सालों पहले नींबू-संतरे जैसी कई चीजें राजस्थान में आसानी से नहीं मिली थी. इसलिए अपने हसबैंड के आगे डिमांड रखते हुए गाने में बोल बनाए गए ‘निमुडा…निमुडा.’ इस गाने को यूट्यूब पर 132 मिलियन व्यूज मिले हैं. कविता कृष्णमूर्ति और करसन सरगठिया ने गाने को आवाज दी है.
इसे भी पढ़ें – 5.9 फीट लंबी ये एक्ट्रेस कभी थी बैकग्राउंड डांसर, अब शाहरुख खान के साथ करती हैं लीड रोल, पहचाना कौन?

1999 में हुआ था रिलीज
1999 में रिलीज हुई मूवी हम दिल दे चुके सनम में निमुडा गाना सुनने के लिए मिला था. फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारे देखने के लिए मिले थे. आज भी बॉलीवुड की एवरग्रीन फिल्मों की लिस्ट में इसका नाम शामिल है. गाने में सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी.
Tags: Bollywood news, Entertainment, Local18
FIRST PUBLISHED : December 27, 2024, 15:45 IST
[ad_2]
Source link