[ad_1]
Last Updated:
Happy Birthday Nora Fatehi: नोरा फतेही एक बहुत ही शानदार डांसर हैं. लोग उनके डांस के दिवाने हैं. कनाडा में जन्मी नोरा ने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में नाम कमाया. 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और इस फिल्म ने दि…और पढ़ें
कनाडा से बॉलीवुड तक का सफर…(फोटो साभार- instagram)
नई दिल्ली. आज बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारों और उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. नोरा फतेही को आज पूरे भारत में उनके गजब के डांस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जाना जाता है.
नोरा फतेही का जन्म कनाडा में हुआ था, लेकिन बॉलीवुड में नाम कमाने का सपना उन्हें मुंबई खींच लाया. यहां आने के बाद नोरा ने कड़ी मेहनत की और डांस की दुनिया में अपना नाम बनाया. उनकी डांसिंग स्टाइल को लोग बहुत पसंद करते हैं और आज भी उनका डांस देखकर लोग दीवाने हैं. इसके अलावा, नोरा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं, जहां उन्हें 47 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
45 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
नोरा फतेही ने अब तक 45 से ज्यादा फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया है. इनमें से कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग्स से लोगों का दिल जीता है. इसके अलावा, नोरा म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. उनका फिल्मी करियर 2014 में आई फिल्म ‘फगली’ से शुरू हुआ था, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद भी नोरा ने हार नहीं मानी और लगातार बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश की.
बाहुबली ने बदल दी किस्मत
नोरा को बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म ‘बाहुबली’ से मिली थी. इस फिल्म में नोरा ने अपने डांस से धमाल मचाया, और इसके बाद ही बॉलीवुड फिल्म मेकर्स ने उन्हें काम देना शुरू किया. इसके बाद उन्हें सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘किक’ में भी एक छोटा सा रोल मिला, लेकिन इस फिल्म से भी नोरा ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लोगों के दिल में जगह बना ली.
[ad_2]
Source link