[ad_1]
नथिंग ने भारत में अपने नए Phone 3a Community Edition का एलान कर दिया है. यह फोन बाकी स्मार्टफोन की तरह सामान्य तरीके से नहीं बना है. कंपनी ने इसे अपनी कम्युनिटी की मदद से तैयार किया है. दुनिया भर के यूज़र्स को डिजाइन, सॉफ्टवेयर और एक्सेसरीज़ के आइडिया भेजने का मौका दिया गया था. इन्हीं आइडियाज़ में से कुछ विजेताओं के कॉन्सेप्ट चुनकर इस लिमिटेड एडिशन फोन को तैयार किया गया है, इसलिए यह फोन देखने और इस्तेमाल करने में बाकी मॉडलों से बिल्कुल अलग है.
Nothing Phone 3a कम्यूनिटी एडिशन की भारत में कीमत ₹28,999 रखी गई है. यह सिर्फ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल में ही आएगा. खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन के सिर्फ 1000 यूनिट्स ही बनाए हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में बेचा जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि जो लोग इस फोन को खरीदना चाहते हैं उन्हें जल्दी करना होगा, क्योंकि स्टॉक बहुत लिमिटेड है.
भारत में कहां मिलेगा यह फोन?
भारत में इस फोन की बिक्री एक खास इवेंट के दौरान होगी. Nothing 13 दिसंबर को बेंगलुरु में एक्सक्लूसिव ड्रॉप इवेंट आयोजित कर रही है. वहां पर फैन्स इस फोन को खरीदा सकेंगे. चूंकि यह एक लिमिटेड एडिशन है, इसलिए यह सभी शहरों या ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं होगा.
क्या खास है Community Edition में?
फोन का हार्डवेयर तो वही है जो स्टैंडर्ड Nothing Phone 3a में मिलता है, लेकिन कम्युनिटी एडिशन की असली खूबी इसका डिजाइन है. हार्डवेयर डिजाइन कैटेगरी में Emre Kayganacı का आइडिया जीता, जिसमें फोन को 90s और शुरुआती 2000s की टेक स्टाइल से इंस्पायर्ड ट्रांसपेरेंट और मिनिमल लुक दिया गया है.
एक्सेसरी और सॉफ्टवेयर में भी कम्युनिटी की झलक
इस साल कंपनी ने एक्सेसरी डिजाइन और UI/UX को भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया. Ambrogio Tacconi और Louis Aymond ने एक खास Dice एक्सेसरी डिजाइन की है, जो Nothing की पहचान वाले फॉन्ट स्टाइल में बनाई गई है.
सॉफ्टवेयर कैटेगरी में Jad Zock का डिजाइन चुना गया है, जिसमें नया लॉक स्क्रीन क्लॉक स्टाइल और चार नए वॉलपेपर के ऑप्शन शामिल हैं. ये वॉलपेपर दो ब्लू और दो पर्पल कलर थीम में उपलब्ध होंगे. फोन के UI को और साफ, सरल और मिनिमल लुक देने के लिए विज़ुअल नॉइज़ कम किया गया है.
कम्युनिटी की ताकत का शानदार उदाहरण
Nothing ने इस पूरे प्रोजेक्ट को ‘Made Together’ नाम दिया है, जिसमें लोगों की क्रिएटिविटी को असल जगह दी गई है. मार्केटिंग कैंपेन के लिए भी कम्युनिटी के ही एक सदस्य Sushruta Sarkar को चुना गया. कुल मिलाकर, यह फोन सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि यूज़र्स की क्रिएटिव सोच से बना एक खास और कलेक्टर एडिशन प्रोडक्ट है.
[ad_2]
Source link