Headlines

NZ vs WI Wellington Test: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से तीन दिन में जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

[ad_1]

Last Updated:

NZ vs WI 2nd Test Highlights: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 9 विकेट से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. जेकब डफी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था. सीरीज का अंतिम मैच 18 दिसंबर से बे ओवल में खेल जाएगा.

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से 3 दिन में जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज में 1-0 की बढ़तन्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से जीता दूसरा टेस्ट.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से दूसरा टेस्ट मैच तीन दिन में 9 विकेट से जीत लिया. वेलिंग्टन में खेले गए इस मुकाबले में पहली पारी में बढ़त लेने के बाद कीवी टीम के गेंदबाजों ने मेहमानों को सिर्फ 128 रन पर ढेर कर दिया, जिसके बाद मिले मामूली से लक्ष्य को एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर हासिल कर लिया. केन विलियमसन (16*) और डेवोन कॉनवे (28*) नाबाद रहे. दूसरी पारी में पंजा (5 विकेट) खोल वेस्टइंडीज को सस्ते में ढेर करने वाले जैकब डफी प्लेयर ऑफ द मैच बने.

न्यूजीलैंड ने बनाई थी बढ़त

कीवी कप्तान टॉम लेथम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे बॉलर्स ने सही साबित करते हुए वेस्टइंडीज को 205 रन पर समेट दिया. ब्लेयर टिकनर (4 विकेट) और माइकल रे (3 विकेट) ने कहर बरपाया और विंडीज का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं ठोक सका. जॉन कैंपबेल ने 44 तो शाई होप ने 47 रन की पारी खेली. जवाब में डेवोन कॉन्वे (60) और मिचेल हे (61) के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और 73 रन की बढ़त हासिल कर ली.

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से जीता दूसरा टेस्ट.

डफी-रे के आगे विंडीज बल्लेबाजों का सरेंडर

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को उम्मीद थी कि एक अच्छा स्कोर बनाकर मेजबानों को मजबूत टारगेट दें, लेकिन जैकब डफी (5 विकेट) और माइकल रे (3 विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के आगे विंडीज टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. वेस्टइंडीज ने सिर्फ 128 रन ही बनाए. कवम हॉज ने 35 रन बनाए और ब्रैंडन किंग-जस्टिन ग्रीव्स ने क्रमशः 22 और 25 रन बनाए. इनके अलावा टीम का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुका. 56 रन के मामूली से लक्ष्य का पीछा न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में कर लिया.

कब और कहां होगा तीसरा मैच?

दोनों टीमें माउंट माउंगानुई के बे ओवल में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगी. यह मुकाबला 17 दिसंबर से खेला जाएगा. एक तरफ न्यूजीलैंड की नजरें विंडीज का क्लीन स्वीप करने पर होंगी तो मेहमान सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेंगे. पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था. जस्टिन ग्रीव्स ने आखिरी दिन नाबाद दोहरा शतक लगाते हुए विंडीज को हार से बचाया था.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से 3 दिन में जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज में 1-0 की बढ़त

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *