[ad_1]
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Champions trophy 2025: साउथ अफ्रीका के लिए साल 2024 अच्छा रहा है लेकिन नया साल उसकी चिंता बढ़ा रहा है. साउथ अफ्रीका के 9 तेज गेंदबाज चोटिल हैं. यह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उसके लिए बड़ा झटका हैं.
साउथ अफ्रीका के 9 गेंदबाज चोटिल
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के लिए साल 2024 अच्छा रहा है. टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई. साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची. अब उसका अगला लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है. लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम के 9 तेज गेंदबाज चोटिल चल रहे हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी.
साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं. लेकिन चोटिल पेसर उसकी चिंता बढ़ा रहे हैं. उसके स्टार गेंदबाज एनरिक नॉर्किया चोटिल हो गए हैं. उनकी कमर में चोट लगी है. यह खिलाड़ी दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है. टीम के स्टार गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी भी चोटिल हो गए हैं और एसए 20 लीग से बाहर हो गए हैं. वे हैम्स्ट्रिंग इंजरी के कारण अपनी टीम से बाहर हो गए हैं. टीम के पेसर लुंगी एंगिडी, नैंड्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स और वियान मुल्डर भी चोट की वजह से मैदान से बाहर चल रहे हैं.
जॉबबर्ग सुपर किंग्स के सहायक कोच ने कहा, ‘हमने बैठकर गिना था. इस समय अलग-अलग फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के नौ गेंदबाज चोटिल हैं. यह काफी परेसानी की बात है. हम कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं. हो सकता है कि यह मैच की कमी के कारण होगा. मुझे नहीं पता. हमने अपने तीन मुख्य गेंजबाज नैंड्रे, लिजाड और गेराल्ड को खोया है. हमें अब बचे हुए खिलाड़ियों से ही काम करना होगा.’
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम घोषित कर चुका है. टीम प्रकार है: टेम्बा बावूमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्किया, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 23, 2025, 16:55 IST
[ad_2]
Source link