[ad_1]
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो Flipkart का OnePlus 13R ऑफर आपके लिए एक शानदार मौका है. यह फोन अब ₹35,000 से भी कम में उपलब्ध कराया जा रहा है. OnePlus 13R में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 6000mAh की बड़ी बैटरी है. इसके अलावा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इसे फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन बनाता है.
फिलहाल, इस स्मार्टफोन का लॉन्च प्राइस ₹42,999 था, लेकिन Flipkart पर यह अब ₹37,781 में मिल रहा है. SBI क्रेडिट कार्ड यूज़ करने पर आपको ₹4,000 तक का अडिशन डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत ₹35,000 से भी कम हो जाती है.
इसके अलावा, BOB कार्ड EMI ऑप्शन पर ₹1,250 तक की बचत भी की जा सकती है. इतना ही नहीं पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आपको ₹36,300 तक की अडिशनल छूट मिल सकती है, हालांकि ये कीमत आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फीचर्स…
OnePlus 13R के फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus 13R में 6.78-इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz की स्मूद रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. ये डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी बेहतरीन काम करता है.
कैमरे की बात करें तो OnePlus 13R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट कैमरा है. कुल मिलाकर, यह फोन शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी के साथ प्रीमियम एक्सपीरिएंस देता है.
पावर के लिए फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.अगर आप एक हाई-एंड स्मार्टफोन लेना चाहते हैं और बजट भी सीमित है, तो Flipkart का यह OnePlus 13R ऑफर मिस न करें.
[ad_2]
Source link