Headlines

OpenAI लेकर आया ChatGPT-5.1, अब नहीं महसूस होगी दोस्तों की कमी, आपके हर इमोशन को समझकर देगा जवाब

[ad_1]

GPT-5.1 : भारत में चैटजीपीटी के करोड़ों यूजर्स हैं. स्टूडेंट्स, टीचर्स, बिजनेसमैन, यहां तक कि घर की आंटियां भी इस्तेमाल करती हैं. दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने GPT-5.1 सीरीज के तीन नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं, जिससे यूजर्स को और ज्यादा फायदा होगा. अब तक यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत थी कि जीपीटी-5 के जवाब रोबोट जैसे और मुश्किल शब्दों से भरे होते थे.

अब वो सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी. OpenAI ने खुद कहा है कि नए मॉडल इंस्टेंट थिंकिंग तकनीक के साथ-साथ बेहतर इमोशनल रिस्पांस देते हैं, बिल्कुल जैसे आप किसी अन्य शख्स से बात कर रहे हो.

OpenAI लेकर आया GPT के तीन नए मॉडल

कंपनी ने तीन मॉडल पेश किए हैं. इसमें जीपीटी-5.1 इंस्टेंट, जीपीटी-5.1 थिंकिंग और जीपीटी-5.1 ऑटो शामिल है. सबसे पहले ये अपडेट चैटजीपीटी के पेड सब्सक्राइबर्स को मिलेगा, यानी गो, प्लस, प्रो और बिजनेस वाले यूजर्स को ये मॉडल मिल जाएगा. फ्री यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन जल्द ही सबको मिल जाएगा.

डेवलपर्स के लिए ये मॉडल इस हफ्ते के अंत तक एपीआई में आ जाएंगे. इंस्टेंट वाला जीपीटी-5.1-चैट-लेटेस्ट नाम से और थिंकिंग वाला जीपीटी-5.1 नाम से दिखेगा. पुराना जीपीटी-5 सिर्फ पेड यूजर्स के लिए 3 महीने तक चलेगा, फिर बंद हो जाएगा, लेकिन जीपीटी-4ओ और जीपीटी-4.1 जैसे मॉडल हमेशा उपलब्ध रहेंगे.

जीपीटी-5.1 इंस्टेंट अब फ्री यूजर्स का डिफॉल्ट मॉडल बनेगा. ये पहले से ज्यादा बेहतर रिस्पांस करेगा.  इसकी टेस्टिंग के दौरान भी लोग हैरान रह गए थे कि मॉडल कितना मजाकिया और फ्रेंडली बन गया है. नई एडाप्टिव रीजनिंग की वजह से सवाल आसान है तो फटाफट जवाब, मुश्किल है तो ये मॉडल थोड़ा सोचकर जवाब देता है. थिंकिंग मॉडल अब और बेहतर हो गया है. पहले जहां जवाबों में कठिन शब्द होते थे, अब सिंपल हिंदी-अंग्रेजी में साफ-साफ मतलब समझाएगा. सवाल जितना कॉम्प्लेक्स होगा, उतना ही सोचेगा, जल्दबाजी नहीं करेगा.

GPT-5.1 ऑटो मॉडल

ये अपने आप डिसाइड करेगा कि सवाल के लिए इंस्टेंट चाहिए या थिंकिंग की जरूरत है. आपको इसमें कुछ बताने की जरूरत नहीं होगी. चैटजीपीटी का पर्सनलाइजेशन टूल भी अपडेट हो गया है. डिफॉल्ट मोड पहले से बेहतर है. पुराने लिस्नर और रोबोट्स अब फ्रेंडली और एफिशेंट कहलाएंगे. तीन नए प्रीसेट भी इसमें जोड़े गए हैं – प्रोफेशनल यानी पॉलिश्ड और सटीक, कैंडिड, क्विर्की यानी मजाकिया और क्रिएटिव अंदाज भी एड किया गया है. सिनिकल और नर्डी पुराने ही हैं. अब आप अपनी मर्जी से चैटजीपीटी का मिजाज चुन सकते हैं.

चैटजीपीटी से मिलेगा अधिक बेहतर रिस्पांस

OpenAI के मुताबिक ये अपडेट यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत दूर करने के लिए है. अब चैटजीपीटी से बात करने पर आपको लगेगा जैसे आप किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रहे हों.  कंपनी ने ये भी बताया है कि जीपीटी-5.1 सीरीज ज्यादा इंटेलिजेंट, इंस्ट्रक्शन फॉलो करने में सटीक और टोन में रिस्पांस देता है. अब नए अपडेट से हिंदी में भी जवाब और बेहतर होंगे. कई यूजर्स इससे बहुत खुश हैं तो कई यूजर्स नए जीपीटी-5.1 मॉडल आने से नाराज हो गए. उनका कहना था कि पुराना मॉडल अचानक बदल दिया, प्रोजेक्ट ट्रांसफर करने या काम का तरीका बदलने का टाइम ही नहीं मिला. ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इसपर कहा है कि हमें पता है लोग मॉडल से दिल से जुड़े होते हैं. इसलिए पुराना जीपीटी-5 इंस्टेंट और थिंकिंग अभी तीन महीने तक पेड यूजर्स के लिए लिगेसी मॉडल ड्रॉपडाउन में रहेगा. इसे आप आराम से कंपेयर कर सकेंगे. इसमें कोई जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी. कंपनी ने वादा किया कि यूजर्स को अपनी स्पीड से एडजस्ट करने का पूरा मौका मिलेगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *