[ad_1]
OpenAI ने ChatGPT में एक नया Shopping Research टूल लॉन्च किया है, जो खासकर हॉलीडे शॉपिंग को आसान और तेज़ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. अब आपको अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर रिव्यू पढ़ने, प्रोडक्ट्स की तुलना करने या भरोसेमंद सुझाव खोजने की जरूरत नहीं है. आप बस ChatGPT को बता दें कि आपको क्या चाहिए, और यह आपके लिए पर्सनलाइज़्ड बायर्स गाइड तैयार कर देगा.
यह फीचर अब ग्लोबली वेब और मोबाइल पर उपलब्ध है, और सभी Free, Go, Plus या Pro प्लान के यूज़र्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. OpenAI ने हॉलीडे सीज़न के लिए इसे जनवरी तक लगभग अनलिमिटेड इस्तेमाल के साथ उपलब्ध कराने का ऐलान किया है.
Shopping Research टूल पहले से ही ChatGPT में शॉपिंग क्वेश्चन्स को हैंडल करता था, लेकिन नया अपडेट इसे और भी स्मार्ट बनाता है. इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए आप बस बताएं कि आपको क्या चाहिए- जैसे बजट एयर प्यूरिफायर’, ‘गेमिंग मॉनिटर’ या ‘बहन के लिए गिफ्ट.’ इसके बाद ChatGPT आपसे बजट, साइज, प्रेफरेंस और यूज़ केस के बारे में कुछ स्मार्ट सवाल पूछेगा.
कैसे करें सवाल?
ChatGPT फिर सटीक और अप-टू-डेट जानकारी भरोसेमंद सोर्स से लेता है और आपकी प्रतिक्रिया के हिसाब से रिजल्ट्स को फाइन-ट्यून करता है. उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं ‘इस जैसा और दिखाओ’ या ‘यह पसंद नहीं.’
कुछ ही मिनटों में आपको एक डिटेल्ड बायर्स गाइड मिलेगा, जिसमें प्रॉस-कोन्स, प्रोडक्ट्स की तुलना, प्राइस इनसाइट्स और सीधे रिटेलर लिंक शामिल होंगे. यह टूल खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी, होम और किचन, स्पोर्ट्स और अप्लायंसेज़ के लिए समय बचाने में मदद करता है.
OpenAI ने बताया कि ये टूल GPT-5 मिनी मॉडल पर बेस्ड है, जो शॉपिंग टास्क के लिए खास ट्रेन किया गया है. ये हाई-क्वालिटी साइट्स और भरोसेमंद रिव्यू प्लेटफॉर्म्स पढ़ता है, स्पैमी या पेड मार्केटिंग कंटेंट से बचता है और प्रोडक्ट्स की तुलना रीयल-टाइम में करता है. सबसे खास बात यह है कि यूज़र चैट्स रिटेलर्स के साथ शेयर नहीं किए जाते और रिजल्ट्स एफिलिएट लिंक से प्रभावित नहीं होते.
कुल मिलाकर, ChatGPT का नया Shopping Research टूल आपकी ऑनलाइन शॉपिंग को आसान, तेज़ और पर्सनलाइज़्ड बनाता है, जिससे हॉलीडे सीज़न में सही प्रोडक्ट चुनना बेहद आसान हो गया है.
[ad_2]
Source link