[ad_1]
ओप्पो इंडिया ने अपनी A सीरीज में नया फोन A6x 5G लॉन्च जोड़ दिया है. यह स्मार्टफोन खासतौर पर रोज़मर्रा के इस्तेमाल, लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद सॉफ्टवेयर और प्रीमियम डिजाइन के लिए तैयार किया गया है. फोन का मकसद यूजर्स को काम, मनोरंजन और कनेक्टेड रहने में बिना रुकावट के सुविधा देना है.
इस फोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है. 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 12,499, 4GB + 128GB वेरिएंट Rs 13,499 और 6GB + 128GB वेरिएंट Rs 14,999 रखी गई है. यह Amazon, Flipkart, Oppo स्टोर और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है. फोन Ice Blue और Olive Green में आता है और खरीददारों को तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी मिलता है.
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और ColorOS 15 दिया गया है. ओप्पो ने इसमें नए रेंडरिंग इंजन और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन जोड़े हैं, जिससे मल्टीटास्किंग के दौरान फोन स्मूद और लैग-फ्री रहता है. इसका 6.5-inch 120Hz Ultra Bright डिस्प्ले यूजर एक्सपीरियंस को और भी शानदार बनाती है.
ओप्पो A6x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh बैटरी है. यह लंबे समय तक स्टैंडबाय में रहती है और घंटों की वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करती है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग भी है, जिससे केवल आधे घंटे में लगभग 41% चार्ज पूरा हो जाता है. यह उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है जो बार-बार फोन चार्ज नहीं करना चाहते.
गेमर्स के लिए A6x 5G में AI GameBoost और Splash Touch मोड दिया गया है, जिससे गेमिंग स्मूद और कंट्रोल रहे. कनेक्टिविटी में सुधार के लिए इसमें AI LinkBoost 3.0 मौजूद है, जो लो नेटवर्क कवरेज में भी सिग्नल मजबूत बनाए रखता है. फोन का डिजाइन स्लिक और प्रीमियम है, जिसमें मेटैलिक फ्रेम और क्लीन कलर ऑप्शन्स शामिल हैं.
कुल मिलाकर, ओप्पो A6x 5G लंबी बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ बजट फ्रेंडली ऑप्शन बनता है. यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो काम, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं.
[ad_2]
Source link