[ad_1]
ओप्पो ने अपनी प्रीमियम X-सीरीज़ को भारत में बढ़ा दिया है, और इसमें दो नई डिवाइस Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च कर दी है. चीन में लॉन्च के तीन हफ्ते बाद ये फोन भारत में Flipkart और ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं. दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट, LPDDR5X RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आते हैं.
ओप्पो ने दोनों मॉडलों की कीमतें फ्लैगशिप सेगमेंट में रखते हुए कई स्टोरेज ऑप्शन दिए हैं. ओप्पो Find X9 कीमत और वेरिएंट: 12GB + 256GB- ₹74,999, 16GB + 512GB- ₹84,999. कलर ऑप्शन के तौर पर ये Space Black, Titanium Grey, Velvet Red, White में आता है.
ओप्पो Find X9 Pro कीमत और वेरिएंट:
16GB + 512GB- ₹1,09,999
कलर ऑप्शन: Silk White, Titanium Charcoal, Velvet Red.
दोनों स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और ओप्पो Store पर उपलब्ध हो गए हैं. फिलहाल कोई लॉन्च ऑफर की घोषणा नहीं की गई है. आइए जानते हैं कैसे हैं इनके फीचर्स…
ब्राइटनेस और विजुअल क्वालिटी में बड़ा अपग्रेड देखा जा सकता है. ओप्पो Find X9 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 460ppi, और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. वहीं, Find X9 Pro में बड़ा 6.78-इंच LTPO AMOLED पैनल है, जो 1–120Hz की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Gorilla Glass Victus 2 की सिक्योरिटी मिलती है, जबकि X9 में Gorilla Glass 7i दिया गया है.
परफॉर्मेंस: 3nm चिप के साथ अल्ट्रा-फास्ट स्पीड
दोनों स्मार्टफोन लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 SoC से लैस हैं. इसमें 4.21GHz का प्राइम कोर और Arm G1-Ultra GPU मौजूद है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं.
ColorOS 16 में Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसे फीचर्स UI को और स्मूथ बनाते हैं.
दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन Pro मॉडल में कैमरा को काफी मज़बूत किया गया है.
ओप्पो Find X9 Pro कैमरा:
50MP बड़ा मुख्य सेंसर
200MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा
ओप्पो Find X9 कैमरा:
50MP प्राइमरी
50MP टेलीफोटो
32MP फ्रंट कैमरा
बैटरी और चार्जिंग
ओप्पो ने बैटरी में भी बड़ा अपग्रेड दिया है:
पावर के लिए Find X9 में 7,025mAh की बैटरी मिलती है.
वहीं Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी है.
दोनों में 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट (Pro में USB 3.2) शामिल हैं.
[ad_2]
Source link