[ad_1]
ओप्पो ने अपनी Find सीरीज़ को हर साल थोड़ा-थोड़ा बेहतर बनाते हुए अब एक ऐसे फ्लैगशिप तक पहुंचा दिया है जिसे सच में प्रीमियम कहा जा सकता है. पिछले मॉडल Find X8 Pro ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन कुछ कमियों के कारण वह बाकी टॉप फोन को पूरी तरह पछाड़ नहीं पाया. इस बार कंपनी ने Oppo Find X9 Pro के साथ बड़ा दांव खेला है. कैमरा, बैटरी, डिजाइन, परफॉर्मेंस- हर जगह बड़े और असली बदलाव किए गए हैं. करीब ₹1,09,999 की कीमत में यह फोन कितना दमदार साबित होता लग रहा है.
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी- ओप्पो Find X9 Pro देखने में पहले से ज्यादा मॉडर्न लगता है. फोन अब फ्लैट डिजाइन के साथ आता है, जिससे ग्रिप भी अच्छी मिलती है. 8.25mm की मोटाई इसे पतला महसूस कराती है, भले ही इसका वजन 224 ग्राम है. कैमरा मॉड्यूल अब फ्रेम के साथ ज्यादा स्मूद दिखता है, जिससे उंगली गलती से लेंस पर नहीं लगती.
इस बार इसमें दो खास हार्डवेयर बटन दिए गए हैं:
- Snap Key, जिसे आप शॉर्टकट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
- Quick Button, जिसमें हल्का स्वाइप कर कैमरा ज़ूम जैसी चीज़ें कंट्रोल की जा सकता है.
डिस्प्ले
फोन में 6.78 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें चारों ओर सिर्फ 1.15mm के बेहद पतले बेज़ल हैं. यह Dolby Vision, HDR10+, HDR Vivid और 10-bit कलर सपोर्ट करता है.
ओप्पो Find X9 Pro में नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. परफॉर्मेंस काफी स्मूद है- डेली के काम, ऐप्स और मल्टीटास्किंग सब आराम से चल सकता है. गेमिंग में भी फोन शानदार प्रदर्शन कर सकता है. ओप्पो ने कूलिंग सिस्टम काफी बेहतर बनाया है, जो पिछले मॉडल से 33% बड़ा है.
कैमरा
ये फोन असल में टेलीफोटो कैमरा पर फोकस करने वाला फ्लैगशिप है. इसमें 1/1.28 इंच का बड़ा LYT-828 प्राइमेरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड, 200MP का बड़ा टेलीफोटो सेंसर (1/1.56 इंच) मिलता है.
टेलीफोटो कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है. 3x, 6x और उससे ज्यादा ज़ूम पर भी फोटो साफ और डिटेल्ड मिलती हैं. मैक्रो मोड भी DSLR जैसा बैकग्राउंड ब्लर देता है. लो-लाइट फोटोग्राफी में कलर और शैडो काफी बैलेंस्ड नजर आते हैं.
बैटरी और चार्जिंग
पावर के लिए फोन में 7500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. यह आसानी से 2 दिन चल जाती है. चार्जिंग स्पीड ओप्पो के हिसाब से थोड़ी धीमी है. इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस है. 0% से 100% चार्ज होने में लगभग 1.5 घंटे लगते हैं.
फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल, पानी और हाई-प्रेशर स्प्रे से भी सेफ रहता है. इसका Silk White और Titanium Charcoal फिनिश काफी प्रीमियम लगता है.
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ, जबरदस्त गेमिंग परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन दे तो ओप्पो Find X9 Pro एक बेहतरीन चॉइस है.
[ad_2]
Source link