[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स भारतीय एक्ट्रेस से अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं. वसीम अकरम और इमरान खान जैसे कई बड़े नाम इस फेहरिस्त में शामिल हैं. कई बार ऐसा भी हुआ है जब पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं से शादी की और भारत के दामाद बन गए. शोएब मलिक और हसन अली इसका बड़ा उदाहरण हैं. आज हम पाकिस्तान के एक ऐसे क्रिकेटर की लव स्टोरी लेकर आए हैं, जो सबसे चर्चित रही. दरअसल, हम बात यहां जिस पाक क्रिकेटर की बात कर रहे हैं, वो मोहसिन खान हैं, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय से इश्क कर बैठे और फिर शादी भी की. हालांकि, इस कपल का बाद में तलाक हो गया था.
70 और 80 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं रीना रॉय उस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक थीं. उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ भी कई फिल्में कीं. ग्लैमर की दुनिया के अन्य एक्टर्स की तरह रीना रॉय की निजी जिंदगी भी उस समय खूब सुर्खियां बटोरती थीं. खबरों के मुताबिक, रीना को शत्रुघ्न सिन्हा से बहुत प्यार था. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और शत्रुघ्न ने 1980 में पूनम सिन्हा से शादी कर ली. इसके तीन साल बाद, 1983 में रीना ने अपने सपनों के राजकुमार मोहसिन खान से शादी कर ली. दोनों की शादी कराची में हुई थी.
कैसे प्यार चढ़ा परवान
रीना रॉय बॉलीवुड में अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रही थीं. दूसरी ओर मोहसिन खान भी क्रिकेट में कमाल दिखा रहे थे. मोहसिन उस समय के मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटरों में से एक थे. जब दोनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जम गए, तो उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में एक-दूसरे के साथ घर बसने का फैसला किया. उनकी प्रेम कहानी के बारे में ज्यादा कुछ तो पब्लिक में नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक एक-दूसरे से शादी करने से पहले मोहसिन और रीना ने छह साल तक डेट किया था. बताया जाता है कि रीना अमिताभ बच्चन के शो में शामिल होने के लिए लंदन गई थीं. तभी मोहसिन और वह अक्सर डेट्स पर जाते थे और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते थे, जिसने धीरे-धीरे उनके रिश्ते को मजबूत किया. यह भी कहा जाता है कि वह जया बच्चन थीं, जिन्होंने रीना रॉय को मोहसिन से शादी करने का फैसला लेने में मदद की.
मोहसिन खान और रीना रॉय की लव स्टोरी.
मोहसिन ने फिल्मों में भी किया काम
रीना रॉय और मोहसिन खान ने 1983 में पाकिस्तान के कराची में शादी की. जिसकी फोटोज वायरल हुई थीं. शादी के बाद रीना ने अपने करियर से एक लंबा ब्रेक लिया और पाकिस्तान की एक परफेक्ट बहू बन गईं. शादी के 6 साल बाद मोहसिन और रीना भारत लौट आए. भारत लौटने के बाद रीना ने मोहसिन को 1989 में जेपी दत्ता की फिल्म ‘बटवारा’ में काम दिलवाया. इस फिल्म में शमी कपूर, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, आशा पारेख, पूनम ढिल्लों और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार थे. इसके बाद, मोहसिन ‘गुनहगार कौन’, ‘साथी’ और तीन और फिल्मों में भी नजर आए.
क्यों हो गया तलाक?
शादी के कुछ साल बाद 1990 के दशक में मोहसिन और रीना ने अलग होने का फैसला किया. इस फैसले के पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए एक बार रीना ने बताया था कि मोहसिन लंदन में बसना चाहते थे और वह इसके लिए तैयार नहीं थीं. यह भी बताया गया कि रीना को इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की जीवनशैली के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही थी.
पाकिस्तान में रहना चाहते थे मोहसिन
रीना से अलग होने को लेकर मोहसिन खान को कोई जाहिर नहीं रहा. मोहसिन खान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैंने एक इंसान से शादी की थी, मैंने यह नहीं देखा कि वह कौन थी या कहां से थी. आखिरकार, मैंने तय किया था कि मैं पाकिस्तान में रहना चाहता हूं. भले ही मैं खेलने के लिए इंग्लैंड गया था, लेकिन मैं पाकिस्तान में ही रहना चाहता था.’
रीना रॉय और मोहसिन खान की एक बेटी है, जन्नत. दोनों ने अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी थी, जो पहले मोहसिन को मिली थी. बाद में मोहसिन ने एक पाकिस्तानी लड़की से दूसरी शादी कर ली और तब रीना को उनकी बेटी की कस्टडी मिली. बेटी की कस्टडी मिलने के बाद रीना ने उसका नाम बदलकर सनम रख दिया. एक इंटरव्यू में रीना ने कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी को पाने के लिए सब कुछ किया, यहां तक कि इसके लिए साधु-संतों के पास भी गईं.
[ad_2]
Source link