Headlines

PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में 2 शतक, यंग-लेथम ने रचा इतिहास, सहवाग-गांगुली की बराबरी

[ad_1]

Last Updated:

PAK vs NZ Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के विल यंग और टॉम लेथम ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाकर इतिहास रच दिया है.

PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में 2 शतक, यंग-लेथम ने रचा इतिहास

PAK vs NZ Champions Trophy: विल यंग और टॉम लेथम ने शतकीय पारियां खेलीं.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के विल यंग और टॉम लेथम ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतक ठोककर इतिहास रच दिया है. विल यंग ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को 107 रन बनाए तो टॉम लेथम ने 118 रन की पारी खेली. यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहला मौका है जब न्यूजीलैंड के 2 बैटर ने एक ही मैच में शतक बनाया है. यह भी पहली बार है कि चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में 2 बैटर्स ने शतक बनाए.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 1998 से खेली जा रही है. पहले दो एडिशन में एक भी मैच ऐसा नहीं रहा, जब किसी टीम के दो बैटर ने शतक बनाए हों. इस तरह का पहला मौका साल 2002 में आया, जब वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाए. कोलंबो में खेले गए मैच में सहवाग ने 126 और गांगुली ने 117 रन की पारी खेली थी.

वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली के इस रिकॉर्ड की बराबरी 2006 में क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो ने की. गेल और ब्रावो ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाए थे. इसके बाद 2009 में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और रिकी पोंटिंग ने एक ही मैच में शतक बनाए. एक ही पारी में दो शतक लगाने का कारनामा 2017 में भी हुआ. इस बार बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और महमूदुल्लाह ने शतकीय पारी खेली.

अब विल यंग और टॉम लेथम भी वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली के क्लब में शामिल हो गए हैं. न्यूजीलैंड के विल यंग और टॉम लेथम जब क्रीज पर साथ आए तब न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 73 रन था. पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड पर दबाव बना चुकी थी. इस दबाव को पहले विल यंग ने हटाया और फिर टॉम लेथम ने भी उनका जबरदस्त साथ दिया. इन दोनों ने टीम को 191 रन तक पहुंचाया. इस स्कोर पर विल यंग 107 रन बनाकर आउट हुए. टॉम लेथम 120 रन बनाकर नाबाद लौटे. इन दोनों बैटर्स की बदौलत ही न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 320/5 रन का स्कोर खड़ा किया.

homecricket

PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में 2 शतक, यंग-लेथम ने रचा इतिहास

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *