Headlines

PAK vs NZ: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, सबसे तेजी से 6000 रन…

[ad_1]

Last Updated:

Babar Azam equals Fastest 6000 ODI runs world file: चैंपियंस ट्रॉफी जैसे-जैसे करीब आ रही है, बाबर आजम लय में आते दिख रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

PAK vs NZ: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेजी से 6000 रन...

बाबर आजम ने सबसे तेजी से 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

हाइलाइट्स

  • बाबर आजम ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया.
  • सबसे तेजी से 6000 रन बनाने वाले बैटर बने बाबर.
  • पाकिस्तानी बैटर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी जैसे-जैसे करीब आ रही है, पाकिस्तान क्रिकेट टीम फॉर्म में आती जा रही है. बाबर आजम भी लय में आते दिख रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को 29 रन की पारी खेली और इस दौरान एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. बाबर आजम ने सबसे तेजी से 6000 रन बनाने वाले हाशिम अमला की बराबरी कर ली है. पिछले मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा ने शतक जमाया था.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया. बाबर आजम ने इस मुकाबले में ओपनिंग करते हुए 34 गेंद में 29 रन बनाए. अच्छी लय में नजर आ रहे बाबर अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए. इसके बावजूद वे वनडे में सबसे तेजी से 6000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ गए.

बाबर आजम ने वनडे मैचों की 123वीं पारी में अपने 6000 रन पूरे किए. दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला भी इतनी ही पारियों में 6000 रन बना चुके हैं. इस तरह यह रिकॉर्ड अब बाबर आजम और हाशिम अमला के नाम हो गया है. विराट कोहली 136 पारियों में यह आंकड़ा छूकर पहले दूसरे नंबर पर थे. बाबर के 6000 रन पूरा करते ही विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. बाबर का यह 126वां वनडे मैच था. उन्होंने अपने 10 साल के करियर में 6019 वनडे रन बनाए हैं, जिनमें 9 शतक शामिल हैं.

सबसे तेजी से 6000 वनडे रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में टॉप-5 में विराट कोहली अकेले भारतीय हैं. कोहली के बाद इस लिस्ट में केन विलियम्सन और डेविड वॉर्नर का नाम है. विलियम्सन और वॉर्नर दोनों ने ही 139-139 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था.

वनडे में सबसे अधिक रन का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए हैं. सचिन के बाद कुमार संगकारा (14234) दूसरे और विराट कोहली (13963) तीसरे नंबर पर है.

homecricket

PAK vs NZ: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेजी से 6000 रन…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *